विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2021

जल्द शुरू होगी 'नॉट रीचेबल' की शूटिंग, मुग्धा गोडसे और शक्ति कपूर का दिखे अलग अंदाज

'नॉट रीचेबल' के नाम से एक फिल्म का ऐलान किया गया है. इस फ़िल्म में एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे और मशहूर विलेन व कॉमेडियन शक्ति कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जबकि जैब भट इस फिल्म में एक हीरो के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं.

जल्द शुरू होगी 'नॉट रीचेबल' की शूटिंग, मुग्धा गोडसे और शक्ति कपूर का दिखे अलग अंदाज
एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे और मशहूर विलेन व कॉमेडियन शक्ति कपूर
मुंबई:

स्मार्टफोन के दौर में शायद ही कोई शख्स होगा जो 'नॉट रीचेबल' (Not Reachable) नामक शब्द से वाकिफ नहीं होगा. अब इसी 'नॉट रीचेबल' (Not Reachable) के नाम से एक फिल्म का ऐलान किया गया है. इस फ़िल्म में एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे (Mugdha Godse) और मशहूर विलेन व कॉमेडियन शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जबकि जैब भट इस फिल्म में एक हीरो के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं.

फिल्म के ऐलान के वक्त मुग्धा गोडसे और शक्ति कपूर के अलावा इस फिल्म में खास रोल में नजर आने वाले शाहबाज खान, जैब भट, सनी ठाकुर फ़िल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत,‌ निर्माता इम्तियाज भट्ट, सह निर्माता जावेद कुचाय, कास्टिंग डायरेक्टर समीर चाहर भी मौजूद रहे. इस फिल्म का‌ निर्माण वेव फिल्म प्रोडक्शन्स के तहत किया जा रहा है.

'नॉट रीचेबल' के ऐलान के मौके पर एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे ने इस फिल्म में अहम रोल निभाने को लेकर अपनी खुशी जताई. उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सेट पर लौटने को बेहद खुश हूं. इस फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक है और इसकी स्क्रिप्ट बेहद इंट्रस्टिंग है."

शक्ति कपूर ने कहा, "डायरेक्टर साहब ने मुझे जब मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई तो वो मुझे बेहद पसंद आई, यह सस्पेंस से भरपूर फिल्म है. यह  एक ऐसी फिल्म साबित होगी जो फिल्म महोत्सवों में जाएगी और लोगों को भी बेहद पसंद आएगी. मुझे उम्मीद है कि जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी तो फिल्म के निर्देशक और फिल्म के तमाम कलाकार अपने उम्दा काम से एक बढ़िया फिल्म बनाएंगे."

इस मौके पर शाहबाज खान ने कहा, "फिल्म की कहानी में कुछ इस तरह का रोमांच और सस्पेंस है कि ये आपको बांधे रखेगी. थ्रिलर के रूप में आप सभी के सामने आनेवाली इस फिल्म का सब्जेक्ट बेहद अनूठे किस्म का है. निर्देशक के लिए यह फिल्म बेहद चुनौतीपूर्ण साबित होनेवाली है.'' 'नॉट रीचेबल' के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत इससे पहले 'हॉन्टेड हिल्स' और 'ब्लड रिलेशन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. इसके अलावा वह 'अनटाइमली डेथ', 'डैम्ड ग्रेवयार्ड' और 'गोताखोर' जैसी फ़िल्मों के निर्देशन में भी व्यस्त हैं जो जल्द रिलीज़ होंगी. 'नॉट रीचेबल' की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी और इसे इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Not Reachable Movie, Mugdha Godse, Shakti Kapoor, Bollywood Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com