विज्ञापन

'शोला और शबनम' आज बनती तो गोविंदा और दिव्या भारती की जगह ये जोड़ी होती कास्ट, डेविड धवन ने नहीं लिया बेटे वरुण धवन का नाम

Shola Aur Shabnam Remake: फिल्म निर्देशक डेविड धवन की आइकॉनिक फिल्म थी शोला और शबनम. इसमें दिव्या भारती और गोविंदा लीड रोल में थे. अगर आज यह फिल्म बनती तो किसे लेते लीड रोल में, निर्देशक ने बताया.

'शोला और शबनम' आज बनती तो गोविंदा और दिव्या भारती की जगह ये जोड़ी होती कास्ट, डेविड धवन ने नहीं लिया बेटे वरुण धवन का नाम
Shola Aur Shabnam Remake: 'शोला और शबनम' आज बनती तो कौन लेता गोविंदा और दिव्या की जगह
नई दिल्ली:

 Shola Aur Shabnam Remake : फिल्म निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में  जुटे हुए हैं. फिल्ममेकर से हाल ही में उन्होंने अपने सफर के बारे में बात की. उन्होंने अपनी  फिल्मों और सलमान खान, गोविंदा, संजय दत्त जैसे अभिनेताओं के साथ अपनी केमिस्ट्री पर भी बात की.  इस बातचीत के दौरान डेविड धवन से पूछा गया कि अगर आज उनकी 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोला और शबनम (Shola Aur Shabnam) दोबारा बनाई जाए, तो कौन सा एक्टर उसमें लीड रोल कर सकता है. दिलचस्प यह कि उन्होंने बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) का नाम नहीं लिया. 

इस सवाल का जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा कि परदे पर गंभीरता और कॉमेडी के बीच सही संतुलन बनाने के लिए एक दमदार अभिनेता की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, "यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. इसे करने के लिए एक बहुत ही गंभीर लड़के की जरूरत होगी. फिल्म का पहला हाफ मनोरंजन से भरपूर है, जबकि दूसरा हाफ पूरी तरह से ड्रामा है. लेकिन आज के दौर में भी नए लड़के मौजूद हैं, जो यह रोल कर सकते हैं."

यह भी पढ़ें -  90s की सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट थी यह बच्ची, रवीना टंडन-सनी देओल की बनी बेटी, 34 की उम्र में खूबसूरती ऐसी, कहेंगे- अनन्या-राशा से नहीं कम

'शोला और शबनम' में लीड रोल के अहान पांडे और अनीता पड्डा को चुना

पिंक विला से बात करते हुए डेविड ने आज की पीढ़ी की 'शोला और शबनम' में लिए लीड रोल के लिए अहान पांडे और अनीता पड्डा को चुना. डेविड धवन ने कहा, "वह लड़का, जो फिल्म 'सैयारा' में था और वही लड़की, यानी वही जोड़ी इस फिल्म को कर सकती है. ये दोनों मिलकर 'शोला और शबनम' को बखूबी निभा सकते हैं. यह एक क्लासिक विषय है." जब उनसे पूछा गया कि उनकी 90 के दशक की कौन सी फिल्म आज के समय में भी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है, तो उन्होंने तुरंत 'आंखें' और 'शोला और शबनम' का नाम लिया.

बता दें कि अहान पांडे और अनीता पड्डा पिछले साल अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद बॉलीवुड की नई  जोड़ी बन गए हैं.यह जोड़ी यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाले एक और रोमांटिक ड्रामा के लिए निर्देशक मोहित सूरी के साथ फिर से काम करने जा रही है.

वहीं डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है'में वरुण धवन लीड रोल में हैं, जबकि पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर अहम रोल में हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था, जिसके बाद एक जबरदस्त म्यूजिकल ट्रैक भी जारी किया गया. ऐसी खबरें हैं कि यह डेविड धवन की आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि बताया जा रहा है कि वह निर्देशन के क्षेत्र से संन्यास लेने वाले हैं.

यह भी पढ़ें - समर वकेशन से लौटी बेटी को ऐश्वर्या राय ने मुंबई एयरपोर्ट पर दिया सरप्राइज, आराध्या बच्चन और उनके दोस्तों का रिएक्शन वीडियो वायरल

शोला और शबनम के बारे में 
1992 में बनी यह एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन और संपादन डेविड धवन ने किया  था. वहीं पटकथा अनीस बज्मी, राजीव कौल और प्रफुल पारेख ने लिखी. इसमें गोविंदा और दिव्या भारती लीड रोल में थे. गुलशन ग्रोवर , मोहनीश बहल , आलोकनाथ , बिंदु और अनुपम खेर अहम रोल में थे. फिल्म एनसीसी के छात्र करण (गोविंदा) के जीवन की कठिनाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है.  

शुरू में इस फिल्म का नाम 'खिलाड़ी' रखा गया था और यह दिव्या भारती की पहली फिल्म बनने वाली थी . हालांकि सेंसरशिप की समस्याओं के कारण इसमें देरी हुई.  यह फिल्म व्यावसायिक रूप से बेहद सफल रही और 1992 की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी. इसने लगभग 10.7 करोड़ की कमाई की. 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shola Aur Shabnam 1961, Shola Aur Shabnam 1961 Songs, Shola Aur Shabnam Actress, Shola Aur Shabnam Cast, David Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com