विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बताया, 'ठाकरे' के लिए नवाजुद्दीन पहली पसंद क्यों

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'ठाकरे' में बाल ठाकरे का किरदार निभाने के लिए उनकी एकमात्र पसंद थे.

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बताया, 'ठाकरे' के लिए नवाजुद्दीन पहली पसंद क्यों
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी
  • शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा
  • 'ठाकरे' के लिए नवाजुद्दीन पहले पसंद
  • अगले साल 23 जनवरी, 2019 को होगी रिलीज
नई दिल्ली: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'ठाकरे' में बाल ठाकरे का किरदार निभाने के लिए उनकी एकमात्र पसंद थे. राउत ने गुरुवार को यहां सोनू निगम, महिमा चौधरी और लेसले लेविस के साथ भारतीय कला महोत्सव में भाग लिया. फिल्म 'ठाकरे' पर राउत ने कहा, पहले हमने फिल्म का ट्रेलर लांच किया. इसे 24 घंटों के भीतर 30 लाख से अधिक बार देखा गया. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी होगी. अभी फिल्म को आधार मिल गया है और मैं समझता हूं कि समूचे विश्व के लोग इसकी सराहना करेंगे.

बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' का First Look रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शानदार अपियरेंस

यह पूछे जाने पर कि क्या बाल ठाकरे का किरदार निभाने के लिए किसी अन्य कलाकार के नाम पर विचार किया गया था, राउत ने कहा, "नहीं..नवाज इस फिल्म के लिए मेरी एकमात्र पसंद थे." अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी. सोनू निगम ने फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की. सोनू ने कहा, "मैं समझता हूं कि बाल ठाकरे के किरदार को निभाने के लिए जिस अभिनेता को चुना गया है वह हमारे देश के शीर्ष अभिनेताओं में से एक हैं और जब किसी एक परिवार के सदस्य पर फिल्म बनती है तो उसे अलग स्तर का दर्जा मिलता है."

तो क्या 'मानसून शूटआउट' में ऐसा खौफनाक काम करेगा 'कुल्हाड़ी किलर', प्रियंका ने भी किया सपोर्ट!

सोनू ने आगे कहा, "शिवसेना के सदस्य इसलिए इस फिल्म का विरोध नहीं करेंगे, क्योंकि इस फिल्म को सेना ने ही बनाया है." राउत भारतीय कला महोत्सव में भाग लेकर काफी खुश थे. राउत ने कहा, "देश के प्रमुख कलाकारों ने इस महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। मैं सोचता हूं कि अगर हम कलाकारों को प्रोत्साहित नहीं करेंगे तो कौन करेगा."

VIDEO: 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के कलाकारों से खास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Sanjay Raut, Nawazuddin Siddiqui, Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com