विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2022

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ जमकर डांस करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, ये फनी डांस देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी 

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है.

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ जमकर डांस करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, ये फनी डांस देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी 
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है शिल्पा शेट्टी का वीडियो
नई दिल्ली:

वो कहते हैं ना जब दो तीन सेलेब्स एक साथ मिल जाते हैं तो मस्ती नहीं बल्कि मस्ती का महाडोज़ होता है. कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी जमकर डांस करती नजर आ रही हैं वो भी अपने गेस्ट शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ. तीनों का ही ये मजेदार वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. 

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी के साथ शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर दोनों ही 'तू मेरे अगल-बगल है' गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. तीनों का ये फनी डांस वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी जल्द ही 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फैंस इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. पहली बात तो फिल्म क्रिकेट के ऊपर आधारित है दूसरी की फिल्म में मृणाल ठाकुर और शाहिद की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है. बता दें की फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Viral Video, Shilpa Shetty Age, Shilpa Shetty Instagram, Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Age, Shahid Kapoor New Movie, Mrunal Thakur, Mrunal Thakur Instagram, Mrunal Thakur Age, Mrunal Thakur Viral Video, Shahid Kapoor Jersey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com