विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

शिल्पा शेट्टी ने दिवाली से पहले कराई फुट मसाज, इंस्टाग्राम पर शेयर किया Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के एक वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा है, जिसे एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी फुट मसाज करवाती नजर आ रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने दिवाली से पहले कराई फुट मसाज, इंस्टाग्राम पर शेयर किया Video
दिवाली से पहले शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने करवाई फुट मसाज
  • दिवाली से पहले शिल्पा शेट्टी ने करवाया फुट मसाज
  • परिवार के साथ थाइलैंड में एंजॉय करती दिखीं शिल्पा शेट्टी
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने फोटो और वीडियो से शोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. एक्ट्रेस इन दिनों थाइलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही हैं, जहां की कई फोटो और वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की. इनमें से शिल्पा शेट्टी के एक वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा है, जिसे एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी फुट मसाज करवाती नजर आ रही हैं. लेकिन वह अकेली नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार उनके साथ फुट मसाज करवाने के लिए लाइन से बैठा नजर आ रहा है. 

सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो, कहा- हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते...देखें Video

वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बताया कि जब भी थाइलैंड आएं तो फुट मसाज जरूर करवाएं. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनका पूरा परिवार मसाज के लिए लाइन से बैठा है. वीडियो में उनके साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी, पति राज कुंद्रा और बाकी सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के अलावा शिल्पा शेट्टी ने कई फोटो भी शेयर कीं, जिसमें वह घरवालों के साथ पूल में मस्ती करती तो कभी आइसक्रीम का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही थीं. बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने इस बार दिवाली भी थाईलैंड के फुकेत में मनाई है, जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. 

शाहरुख खान ने माथे पर तिलक लगाकर दिवाली की दी बधाई, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- इस्लाम इतना कमजोर नहीं...

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कुछ दिन पहले डांस के जबरदस्त शो 'सुपर डांसर' में बतौर जज नजर आई थीं. इस शो को शिल्पा शेट्टी के साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और डायरेक्टर अनुराग बसु ने भी जज किया था. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही निकम्मा में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ सिंगर और एक्ट्रेस शर्ले सेतिया और अभिमन्यु दसानी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा पर आधारित यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Massage Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com