विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2020

Shilpa Shetty ने 'मैं आई हूं यू पी बिहार लूटने' पर यूं किया धमाकेदार डांस, Video ने मचा दिया तहलका

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिंक ड्रेस में 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं.

Shilpa Shetty ने 'मैं आई हूं यू पी बिहार लूटने' पर यूं किया धमाकेदार डांस, Video ने मचा दिया तहलका
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' पर किया जबरदस्त डांस
  • शिल्पा शेट्टी ने 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' पर किया जबरदस्त डांस
  • एक्ट्रेस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
  • वीडियो में दिखा शिल्पा शेट्टी का जबरदस्त अंदाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने अंदाज और अपने डांस के लिए खूब जानी जाती हैं. शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्मों में कई स्पेशल सॉन्ग भी किये हैं, जिसने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिंक ड्रेस में 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. उनका डांस देख रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत पाठक और शक्ति भी अपनी कुर्सी छोड़कर उठ जाते हैं और स्टेज पर आकर उनके साथ डांस करना शुरू कर देते हैं. 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह डांस वीडियो इंडियन डांसर्स कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 47 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी का स्टाइल और उनका डांस वाकई कमाल का लग रहा है. उनका डांस देख रेमो, धर्मेश, शक्ति और पुनीत पाठक स्टेज पर आ जाते हैं तो वहीं शिल्पा शेट्टी भी गाने पर खूब ठुमके लगाती हैं. वीडियो में शिल्पा शेट्टी के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस और उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 13 सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा वापसी करने वाली हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी हुई है, जिसके रैपअप सेलिब्रेशन का वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. शिल्पा शेट्टी एक्टिंग से इतर अपनी फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Dance Video, Shilpa Shetty Dance On Up Bihar Lootne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com