विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2022

शहनाज गिल ने लौकी हाथ में लेकर शेयर की फोटो तो फैंस ने पूछा- आज इसकी सब्जी बना रही हो क्या?

शहनाज गिल ने अपने लेटेस्ट फोटो में लौकी हाथ में लेकर फोटो शेयर की है. फोटो में शहनाज ने स्काई ब्लू क्रॉप टॉप और पैंट पहना है और हाथ में लौकी लिए मुस्कराती दिख रही हैं. इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया है, सेल्फी विद लौकी.

शहनाज गिल ने लौकी हाथ में लेकर शेयर की फोटो तो फैंस ने पूछा- आज इसकी सब्जी बना रही हो क्या?
शहनाज गिल ने लौकी के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

शहनाज गिल अपने अंदाज से लोगों को हंसाने का मौका नहीं छोड़ती. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शहनाज गिल पर इन दिनों लपंचायत वेब सीरीज का खुमार चढ़ा हैं. शहनाज गिल ने अपने लेटेस्ट फोटो में लौकी हाथ में लेकर फोटो शेयर की है. फोटो में शहनाज ने स्काई ब्लू क्रॉप टॉप और पैंट पहना है और हाथ में लौकी लिए मुस्कराती दिख रही हैं. इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया है, ये सेल्फी विद लौकी ने तो सारा मंडे मुड ही चेंज कर दिया. थैंक यू प्रधान जी. आप लोग भी मस्त सेल्फी लेकर शेयर करें. 

बता दें कि पंचायत अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुआ. द वायरल फीवर द्वारा बनाई गई यह एक कॉमेडी-ड्रामा वेबसीरीज है. चंदन कुमार द्वारा लिखित इस वेब सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे एक्टर्स हैं. 

पंचायत 2 की कहानी वहीं से होती है, जहां से इसका पहला सीजन खत्म हुआ था. अमेजन प्राइम की सीरीज पंचायत 2 में कुल 8 एपिसोड हैं. हर एपिसोड बेहद मजेदार है. शो  में सचिव जी और प्रधान जी की बेटी रिंकी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई. सभी कलाकारों ने उम्दा एक्टिंग की है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Movie, Shehnaaz Gill Viral Video, Shehnaaz Gill 5 Video, Shehnaaz Gill Adorable Looks, Shehnaaz Gill Viral Photoshoot, Shehnaaz Gill Viral Photos, Shehnaaz Gill Viral Photo, Shehnaaz Gill Instagram, Shehnaaz Gill Instagram Photo, Shehnaaz Gill Instagram Post, Shehnaaz Gill Instagram Reel Video, Panchayat 2, Panchayat 2 Artist, Panchayat 2 Comedy, Panchayat 2 Cast, Panchayat 2 Comedy Scene, Panchayat 2 Is Trending On Twitter, Panchayat 2 Memes, Panchayat 2 Poster, Panchayat 2 Pradhanji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com