विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2022

शहनाज गिल ने पहले फैन पर जमकर दिखाया प्यार और फिर उड़ाया मजाक तो लोग बोले- नौटंकी

शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी एक फीमेल फैन पर प्यार लुटाती दिख रही हैं. लेकिन उसके बाद गाड़ी में उन्हें हंसता हुआ देखा जा सकता है. जिसकी जमकर आलोचना हो रही है.

शहनाज गिल ने पहले फैन पर जमकर दिखाया प्यार और फिर उड़ाया मजाक तो लोग बोले- नौटंकी
शहनाज गिल के एक साथ दिखे दो रूप, फैन्स को आया गुस्सा
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जहां देखो हर तरफ सिर्फ शहनाज के ही चर्चे हैं. बीते दिनों शहनाज के कई वीडियोज वायरल हुए, जिसमें वे अपने फैन्स के साथ नजर आईं. शहनाज के फैन्स उनसे मिलने के लिए दूर-दूर से आते हैं और उनके लिए तोहफे भी लाते हैं. ऐसे में शहनाज भी अपने फैन्स को नाराज नहीं करतीं और उनसे जाकर मुलाकात जरूर करती हैं. शहनाज गिल की इस खूबी के फैन्स भी कायल हैं. शहनाज का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी एक फीमेल फैन पर प्यार लुटाती दिख रही हैं. हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग शहनाज को ट्रोल भी करने लगे हैं. 

शहनाज गिल के इस वीडियो को वूम्पला के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप शहनाज को गाड़ी में बैठा देख सकते हैं. शहनाज जा ही रही होती हैं कि उनकी एक फैन उनके पास आ जाती है. फैन को देख शहनाज भी गाड़ी से हाथ निकाल उसे दुलार करने लगती हैं. वहीं फैन शहनाज को अपने सामने देख अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पाती. शहनाज फैन के हाथ को चूमती हैं और उसे घर जाने को बोलती हैं. शहनाज वीडियो में कहती हैं, 'आई लव यू टू. थैंक यू सो मच. घर जाओ घर जाओ'. 

शहनाज के इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'ओवरएक्टिंग बाय मिस गिल. क्या नॉनसेंस है'. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'कैमरा के लिए लोग कितना फेक करते हैं'. एक और यूजर ने सना के वीडियो पर 'नौटंकी' कमेंट किया है, हालांकि कुछ ऐसे भी हैं, जो शहनाज को 'डाउन टू अर्थ' और 'प्योर सोल' बता रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Viral Video, Shehnaaz Gill Latest Video, Shehnaaz Gill With Female Fan, Shehnaaz Gill With Fans, Shehnaaz Gill News, Shehnaaz Gillmovies, Shehnaaz Gill Age, Shehnaaz Gill Projects, Shehnaaz Gill Songs, Shehnaaz Gill Instagram, Bigg Boss 13, Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill With Female Fan Video 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com