विज्ञापन

बिग बॉस 20 के बीच शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 को किया याद, कहा- मुझे अनपढ़ गवार कहा जाता था

शहनाज गि 'बिग बॉस 13' में आईं तो उन्होंने खुद को 'पंजाब की कैटरीना कैफ' बताया था. बिग बॉस' के अपने सफर के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें अपने वजन और बोलने के तरीके की वजह से ट्रोल किया गया था.

बिग बॉस 20 के बीच शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 को किया याद, कहा- मुझे अनपढ़ गवार कहा जाता था
बिग बॉस 20 के बीच शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 को किया याद
नई दिल्ली:

2019 में जब शहनाज गिल पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में आईं, तो उन्होंने खुद को 'पंजाब की कैटरीना कैफ' बताया था. शो खत्म होने के कुछ ही समय बाद उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई और सोशल मीडिया पर अनगिनत फैन क्लब उन्हें सपोर्ट करने लगे. एक्टर ने 'मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में 'बिग बॉस' के अपने सफर के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें अपने वजन और बोलने के तरीके की वजह से ट्रोल किया गया था.

शहनाज ने क्या कहा
बातचीत के दौरान शहनाज ने याद करते हुए कहा, "बिग बॉस के दौरान मुझे बहुत ट्रोल किया जाता था. मेरे शरीर और मेरी भाषा की वजह से, जो बाद में मेरी ताकत बन गई. लेकिन तब मुझे अनपढ़ और गंवार कहा जाता था. मेरा पंजाबी लहजा था और बिग बॉस से बाहर आने के बाद मैंने उन्हें दिखाया कि वजन कम करना कोई बड़ी बात नहीं है. सच कहूं तो कभी-कभी जब मेरा वजन बढ़ जाता है, तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है. मुझे लगता है ठीक है. अगर तुम्हारा वजन चार-पांच किलो बढ़ गया है, शहनाज़, तो कोई बात नहीं.' बदलाव दिखते हैं और यह हम पर निर्भर करता है. अगर आप अपने शरीर में कंफर्टेबल हैं और आपको लगता है कि आप ऐसे अच्छे दिखते हैं, तो यह ठीक है."

 यह भी पढ़ें- दूरदर्शन पर जो गाना सुनता था पूरा देश, 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' का तमन्ना भाटिया के लेटेस्ट सुपरहिट सॉन्ग से क्या है कनेक्शन 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि हम सभी को 'आवरग्लास फिगर' (hourglass figure) ही क्यों चाहिए. हर कोई अलग होता है. अगर कोई यह ट्रेंड शुरू करे कि हेल्दी शरीर बेहतर होते हैं, तो वह ट्रेंड चल पड़ेगा. लेकिन किसी को तो शुरुआत करनी ही होगी. 'इश्कनामा' के दौरान मेरे डायरेक्टर ने मुझसे थोड़ा वज़न बढ़ाने के लिए कहा ताकि मेरा चेहरा भरा-भरा दिखे. जब शूट के दौरान मेरा वजन कम हो जाता था, तो वे मेरे मेकअप डिजाइनर से कहते थे कि मेरे चेहरे पर कंटूरिंग न करें. जब मैंने अपनी फिल्म देखी, तो मैं थोड़ी गोल-मटोल लग रही थी. मैंने कहा, 'हे भगवान, मैं कितनी सेक्सी लग रही हूं.' जब मैं थोड़ा वजन कम करती हूं, तो लोग कहते हैं, 'तुमने वजन क्यों कम किया? अच्छा नहीं लग रहा.' जब मैं वजन बढ़ाती हूं, तो वे कहते हैं, 'तुम मोटी हो गई हो. तुम्हें खुद पर काम करना चाहिए,' और मैं कहती हूं, 'एक्सक्यूज मी, आखिर दुनिया चाहती क्या है?' अगर आपको अपनी सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं है, तो सब ठीक है."

यह भी पढ़ें - बनारस के ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को दिलाई पहचान, जानें लालजी पांडेय कैसे बने बॉलीवुड के 'अनजान?

शहनाज करियर के बारे में
शहनाज को सबसे पहले पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान मिली और फिर बिग बॉस 13 में आने और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी नजदीकियों की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई. उन्होंने 2013 में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती और भूमिका चावला के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा. वह 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी नजर आईं, जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी भी थीं. इस फिल्म का प्रीमियर 2023 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में हुआ था. वह 2024 की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के गाने 'सजना वे सजना' के म्यूजिक वीडियो में भी दिखीं, जिसमें तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव ने काम किया था.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill  Bollywood, Shehnaaz Gill  film, Shehnaaz Gill  films, Shehnaaz Gill  movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com