विज्ञापन

3000 करोड़ कमाने वाली धुरंधर के गानों से मालामाल हुआ ये कंपोजर, 200-300 नहीं कमा डाले इतने करोड़ रुपये

3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म धुरंधर अब अपने गानों की वजह से भी चर्चा में है. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के गानों ने स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर करोड़ों की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया.

3000 करोड़ कमाने वाली धुरंधर के गानों से मालामाल हुआ ये कंपोजर, 200-300 नहीं कमा डाले इतने करोड़ रुपये
3000 करोड़ कमाने वाली धुरंधर के गानों से मालामाल हुआ ये कंपोजर

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि महीनों तक इसकी चर्चा थमी ही नहीं. फिल्म ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया. लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के गानों ने भी कमाई के मामले में बड़ा खेल कर दिया है. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के बनाए गानों को लोगों ने इतना पसंद किया कि यूट्यूब और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों रुपये की कमाई हो गई. यही वजह है कि अब हर तरफ सिर्फ फिल्म ही नहीं, इसके म्यूजिक की भी चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: रवि मोहन संग अफेयर की खबरों पर टूटीं केनीशा फ्रांसिस, ट्रोलिंग पर रोते हुए बोलीं- ‘मैंने कोई घर नहीं तोड़ा'

शाश्वत सचदेव के गानों का चला जादू

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने धुरंधर के गानों से जबरदस्त सफलता हासिल की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के दोनों पार्ट्स के गानों ने मिलकर म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर करीब 325 करोड़ रुपये की कमाई की है. बताया जा रहा है कि स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर इन गानों को करोड़ों बार सुना गया. यही कारण है कि फिल्म का म्यूजिक भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.

स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर बना रिकॉर्ड

धुरंधर के गानों ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी लोगों का ध्यान खींचा. नवंबर 2025 से मई 2026 के बीच इन गानों को स्पॉटिफाई पर 1.3 बिलियन स्ट्रीमिंग मिली. वहीं यूट्यूब पर भी 93 बिलियन व्यूज का आंकड़ा सामने आया. कई गाने स्पॉटिफाई ग्लोबल चार्ट और बिलबोर्ड चार्ट तक पहुंच गए. इससे साफ है कि फिल्म के म्यूजिक ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली.

पहले भी दे चुके हैं कई हिट गाने

धुरंधर से पहले भी शाश्वत सचदेव कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. उन्होंने उरी, केसरी चैप्टर 2 और द बेड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के लिए म्यूजिक तैयार किया था. उरी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. हालांकि धुरंधर से मिली पहचान को अब तक उनकी सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है.

ओटीटी रिलीज का इंतजार

अब दर्शकों को धुरंधर 2 यानी द रिवेंज पार्ट के ओटीटी रिलीज का इंतजार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है. विदेशों में इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है. ऐसे में फैंस एक बार फिर शाश्वत सचदेव के गानों का मजा लेने के लिए तैयार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashwat Sachdev, Dhurandhar, Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar Album, Shashwat Sachdev Music
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com