विज्ञापन

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर भारी पड़ी 300 करोड़ की ‘धुरंधर 2’, पहले हफ्ते के कलेक्शन में निकली आगे

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ भी पहले हफ्ते की कमाई में इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। जानिए दोनों फिल्मों के कलेक्शन में कितना बड़ा अंतर रहा.

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर भारी पड़ी 300 करोड़ की ‘धुरंधर 2’, पहले हफ्ते के कलेक्शन में निकली आगे
‘धुरंधर 2’ के आगे नहीं चला ‘रामायण’ का जादू

इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई हर बड़ी फिल्म की तुलना किसी न किसी तरह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' से की जा रही है. फिल्म ने पहले दिन की कमाई से लेकर पहले हफ्ते के कलेक्शन तक कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. इसके बाद रिलीज हुई बड़ी फिल्मों के लिए ये रिकॉर्ड एक बेंचमार्क बन गए हैं. अब रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1' का पहला हफ्ता पूरा होने के बाद एक बार फिर इस तुलना में रणवीर सिंह की फिल्म आगे नजर आ रही है.

‘धुरंधर: द रिवेंज' ने पहले हफ्ते में भारत में ₹674.17 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹807.29 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1' ने पहले हफ्ते में भारत में ₹511.10 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹611.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. बड़े बजट और जबरदस्त उम्मीदों के बावजूद ‘रामायण' पहले हफ्ते की कमाई के मामले में ‘धुरंधर: द रिवेंज' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

‘धुरंधर: द रिवेंज' की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म ने कई चुनौतियों के बावजूद इतनी बड़ी कमाई की. यह फिल्म गल्फ देशों में रिलीज नहीं हुई थी और इसे A सर्टिफिकेट मिला था. साथ ही, फिल्म का बजट लगभग ₹250-300 करोड़ था. वहीं, ‘रामायण' को इससे कहीं बड़े बजट पर बनाया गया है. इसके दोनों पार्ट्स का कुल बजट लगभग ₹4,000 करोड़ बताया जा रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों के बीच तुलना रिलीज के पहले दिन से ही शुरू हो गई थी. ‘रामायण' पहले दिन की कमाई के मामले में भी ‘धुरंधर: द रिवेंज' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई थी. अब पहले हफ्ते के कलेक्शन में भी यह फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म से पीछे रह गई है.

इससे एक बार फिर साबित होता है कि 2026 में ‘धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा बेंचमार्क बन चुकी है. हर बड़ी फिल्म की कमाई की तुलना इससे की जा रही है और रणवीर सिंह लगातार बॉक्स ऑफिस पर ऐसा नया रिकॉर्ड बना रहे हैं, जिसे पार करने की कोशिश दूसरी फिल्में कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: 31 साल पहले भोजपुरी नौटंकी से बॉलीवुड पहुंचा ये गाना, करिश्मा-गोविंदा की कल्ट जोड़ी पर हुआ शूट, कुमार सानू ने बनाया एवरग्रीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Dhurandhar 2, Ramayana, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com