भारतीय सिनेमा में 1000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब एक बड़ा माइलस्टोन बन गया है. कई फिल्में इस आंकड़े को बहुत कम समय में पार कर रही हैं. इस लिस्ट में टॉप पर आदित्य धर की धुरंधर 2: द रिवेंज और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल है. दोनों फिल्मों ने सात दिनों में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. पुष्पा 2 ने 2024 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जबकि धुरंधर 2 ने 2026 में इसे दोहराया. धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन 1813.39 करोड़ रुपये बताया गया है.
हिंदी फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 2 पहले नंबर पर है. उसके बाद रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड है, जिसने आठवें दिन 1000 करोड़ पार किए. फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन 1033.55 करोड़ रुपये रहा.
सबसे तेज 1000 करोड़ पार करने वाली फिल्में
1. पुष्पा 2: द रूल (2024) – 7 दिन
अल्लू अर्जुन की यह फिल्म सात दिनों में क्लब में शामिल हुई. इसका लाइफटाइम कलेक्शन करीब 1742 करोड़ रुपये है.
2. धुरंधर 2: द रिवेंज (2026) – 7 दिन
हिंदी फिल्म ने भी सात दिनों में ही आंकड़ा पार किया. कुल कलेक्शन 1813.39 करोड़ रुपये.
3. रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड (2026) – 8 दिन
आठवें दिन 1033.55 करोड़ तक पहुंची.
4. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) – 10 दिन
एसएस राजामौली की फिल्म का कुल कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये से ज्यादा.
5. आरआरआर (2022) – 16 दिन
कुल कलेक्शन करीब 1230 करोड़ रुपये.
6. केजीएफ चैप्टर 2 (2022) – 18 दिन
यश की फिल्म का कलेक्शन 1215 करोड़ रुपये.
7. जवान (2023) – 18 दिन
शाहरुख खान की फिल्म का कलेक्शन करीब 1160 करोड़ रुपये.
8. पठान (2023) – 27 दिन
कुल कलेक्शन लगभग 1055 करोड़ रुपये.
हिंदी फिल्मों में धुरंधर 2 सबसे तेज है. रामायण दूसरे नंबर पर है. शाहरुख खान की जवान और पठान अब तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. पुष्पा 2 तेलुगु फिल्म है, इसलिए हिंदी लिस्ट में शामिल नहीं है. लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान की दंगल अभी भी सबसे आगे है. इसका कलेक्शन 2070 करोड़ रुपये से ज्यादा है. धुरंधर 2 और बाहुबली 2 भी इस क्लब में बड़े नाम हैं.
यह भी पढ़ें | सीता बनते ही साई पल्लवी को मिला देवी जैसा सम्मान, कोच ने छुए पैर तो भर आईं आंखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं