विज्ञापन

Japanese Skincare: दस साल कम दिखेगी आपकी उम्र, अगर फॉलो कर लिया ये रूटीन!

Japanese Skin Care: अगर आप कम चीजों में बेहतर रिजल्ट्स पाना चाहते हैं, तो जापानी स्किनकेयर को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करिए.

Japanese Skincare: दस साल कम दिखेगी आपकी उम्र, अगर फॉलो कर लिया ये रूटीन!
जापानी स्किनकेयर रूटीन के लिए शुरुआती गाइड

Japanese Skin Care: जब भी स्किनकेयर की बात आती है, सबसे पहले हमारे दिमाग में क्लींजर, टोनर, सीरम, क्रीम और सनस्क्रीन का नाम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं? सिर्फ इतने स्टेप्स से आपका काम नहीं बनने वाला. कई लोगों को तो ऐसा भी लगता है जितना ज्यादा प्रोडक्ट उतना बेहतर रिजल्ट, लेकिन जापानी स्किनकेयर हमें इससे बिल्कुल अलग बात सिखाता है. अगर आप जापानी स्किनकेयर को फॉलो करते हैं, तो कम चीजों में अच्छे रिजल्ट्स देख पाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

जापानी स्किनकेयर के जरूरी स्टेप्स

डबल क्लींजिंग है जरूरी: पूरा दिन धूप में रहने कारण चेहरे पर पसीना आना स्किन का ऑयल होना आम है. ऐसे में अपनी स्किन को बेहतर रखने के लिए डबल क्लींजिंग बेहद जरूरी है. सबसे पहले आपको ऑयल-बेस्ड क्लेंज़र से मेकअप हटाना होगा फिर इसके बाद  फेस वॉश से स्किन को अच्छी तरह साफ करना होगा.

ग्रीन का इस्तेमाल करना: ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट स्किन को नुकसान से बचा सकते हैं और सूजन को कम कार सकते हैं. आप इसे फेस मास्क, टोनर या स्किनकेयर प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

धूप से दूर रहना: जापान में लोग सनस्क्रीन के बिना बाहर नहीं निकलते. ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को बेहतर रखना चहगते हैं, तो हल्के और जल्दी एब्जॉर्ब होने वाली सनस्क्रीन को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें.

हल्का एक्सफोलिएशन: स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए डेड स्किन को हटाना बेहद जरूरी है. अगर आप स्किन को एक्सफोलिएट करने का सोच रहे हैं, तो चावल या एंजाइम बेस्ड हल्के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं.

शीट मास्क लगाएं: हर हफ्ते एक से दो बार शीट मास्क का इस्तेमाल आपकी स्किन को फ्रेश और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद कर सकता है. स्किन को चमकदार बनाने का यह एक असरदार तरीका साबित हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: क्या आपके घर का मटका अब बदलने का समय आ गया है? जानिए सही समय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com