विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2023

आखिर क्यों दीपिका-शाहरुख के वायरल वीडियो में नीली घड़ी पर टिकी सबकी नजर? वजह जान रह जाएंगे हैरान

हाल ही में शाहरुख खान पहली बार दीपिका पादुकोण का स्किन केयर ब्रांड प्रमोट करते नजर आए. दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों स्किन केयर रूटीन फॉलो कर रहे थे. इस बीच लोगों की नजरें शाहरुख की नीली रंग की घड़ी पर जा टिकी.

आखिर क्यों दीपिका-शाहरुख के वायरल वीडियो में नीली घड़ी पर टिकी सबकी नजर? वजह जान रह जाएंगे हैरान
शाहरुख की घड़ी ने खींचा फैन्स का अटेंशन
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों ने हमेशा ही प्यार दिया है. शाहरुख और दीपिका अब तक कुल 4 फिल्मों में काम कर चुके हैं. हाल ही में शाहरुख खान पहली बार दीपिका पादुकोण का स्किन केयर ब्रांड प्रमोट करते नजर आए. दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों स्किन केयर रूटीन फॉलो कर रहे थे. इस बीच लोगों की नजरें शाहरुख की नीली रंग की घड़ी पर जा टिकी. इसके पीछे एक खास वजह थी, चलिए आपको बताते हैं. 

Chrono24 वेबसाइट के अनुसार, शाहरुख खान ने ब्लू ऑडेमर्स पिगुएट की रॉयल ओक पर्पेचुअल कैलेंडर घड़ी पहनी हुई है. इस घड़ी की कीमत 4.98 करोड़ रुपये है. डाइट सब्या नाम के फैशन ब्लॉगर के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था. इस वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका शाहरुख को स्किन केयर टिप्स देती दिखाई दे रही हैं. दोनों के बीच मजेदार बातचीत को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. दीपिका क्लींजर लगाने के बाद शाहरुख को ढेर सारा पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह देती हैं.

इसके बाद शाहरुख चुटकी लेते हुए कहते हैं, "आप पानी में जो चाहें वो मिला सकते हैं, जब तक बहुत सारा पानी है". शाहरुख फेसवॉश करने के बाद यह भी बताते हैं कि उन्हें फ्रेश महसूस हो रहा है. दीपिका कहती हैं कि उनकी बेटी सुहाना उन्हें स्किन केयर रूटीन फॉलो करता देख काफी खुश होने वाली हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, Deepika Padukone Skincare Routine, Deepika Padukone Skincare Brand, Deepika Shah Rukh Viral Video, Shah Rukh Deepika Skincare Video, Shah Rukh Khan Watch, Shah Rukh Khan Blue Watch,     Audemars Piguet Watch, Royal Oak Perpetual Calendar, Audemars Piguet Royal Oak Perpetual Calendar, Pathaan, Shah Rukh Deepika Films, Shah Rukh Deepika Skincare Secrets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com