विज्ञापन

असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक- कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने शोले में जय और वीरू का किरदार निभाया था. जय और वीरू के नाम सलीम खान के कॉलेज के दोस्तों, वीरेंद्र सिंह व्यास और जय सिंह राव कलेवर के नाम पर रखे गए थे.

असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक- कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स
जानें फिल्म शोले से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स
नई दिल्ली:

रमेश सिप्पी की फिल्म शोले को रिलीज हुए 51 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे सफल और महान फिल्मों में गिनी जाती है. इसे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म कहे तो भी गलत नहीं होगा. फिल्म के कास्ट से लेकर कहानी और डायरेक्शन से लेकर एग्जीक्यूशन तक सब परफेक्ट था. यही वजह है कि आज ये फिल्म एक कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है. शोले की सफलता के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन शोले से जुड़े कुछ ऐसे इंटरेस्टिंग फैक्ट्स हैं जो आपको हैरान कर देगें. आज उन्हीं की चर्चा करेंगे.

फिल्म शोले से जुड़ी दिलचस्प फैक्ट्स

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने शोले में जय और वीरू का किरदार निभाया था. जय और वीरू के नाम सलीम खान के कॉलेज के दोस्तों, वीरेंद्र सिंह व्यास और जय सिंह राव कलेवर के नाम पर रखे गए थे. दोनों का ही अब निधन हो चुका है. शोले की शूटिंग कई चुनौतियों और देरी से भरी थी. शोले में ट्रेन लूटने वाले सीन को मुंबई-पुणे लाइन पर शूट करने में लगभग 20 दिन लगे थे.जावेद अख्तर ने 1963 में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' नाटक में अमजद खान और उनके भाई इम्तियाज को देखने के बाद फिल्म के लिए अमजद खान के नाम की पेशकश की थी. अमजद ने इससे पहले कुछ फिल्मों में काम किया था, लेकिन शोले उनकी पहली बड़ी फिल्म थी.

यह भी पढ़ें-  'होम फ्रॉम वर्क' बोलकर ट्रोल होने पर बोले रवि किशन, 'समझ नहीं आता क्यों वायरल हो जाता हूं' 

क्या आप जानते हैं कि असल में गब्बर सिंह नाम का एक डाकू था? वह 1950 के दशक में ग्वालियर के आस-पास रहता था. रिपोर्टों के अनुसार, वह पुलिस वालों की नाक और कान काट दिया करता था. उसी डाकू से प्रेरित होकर फिल्म में गब्बर सिंह का किरदार गढ़ा गया.

जया बच्चन, जिन्होंने फिल्म में ठाकुर की बहू और एक विधवा औरत का किरदार निभाया था, 'शोले' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं. अमिताभ और जया की बेटी श्वेता बच्चन उस वक्त जन्म लेने वाली थीं. जबकि फिल्म के प्रीमियर के समय अभिषेक बच्चन जया के पेट में पल रहे थे.

यह भी पढ़ें- एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

'शोले' सर्जियो लियोन की वेस्टर्न फिल्मों, साथ ही अकीरा कुरोसावा की 'सेवन समुराई' और 'बैंडिडोस' से इंस्पायर्ड थी. उस समय कुछ आलोचकों ने तो इसे 'करी वेस्टर्न' कहना भी शुरू कर दिया था.  'शोले' भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने पूरे भारत में 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में अपनी शुरुआती रिलीज के दौरान सिल्वर जुबली (25 हफ्ते) पूरी की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Film Sholay, Film Sholay Interesting Facts, Sholay Fact, Sholay Amitabh Bachchan, Sholay  box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com