विज्ञापन

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर बरसीं कोमल रानी, बोलीं- सालों से अपने पति को मारने की कोशिश...

गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चा के बीच कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता आहूजा के बयान पर पलटवार किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर कई तीखे सवाल उठाए.

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर बरसीं कोमल रानी, बोलीं- सालों से अपने पति को मारने की कोशिश...
सुनीता आहूजा पर कोमल रानी का पलटवार

अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार पिछले काफी समय से अभिनेता गोविंदा के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अभिनेत्री ने शनिवार को गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी. कोमल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा, "जो औरत अपने ही पति को वर्षों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं. जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसमें कोई घर तोड़ने वाला नहीं हो सकता. हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि सिर्फ इसलिए कौए के पीछे भागने लगें क्योंकि किसी ने कह दिया कि कौआ कान ले गया."

कोमल ने कहा कि इतने पर्सनल मुद्दे को पब्लिक में क्यों लाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक महिला किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां वह ठीक करने की बजाय वह इसे पब्लिक में दिखाने में मजा ले रही है. क्या यह सच में दर्द है या फिर यह एक सोची-समझी साजिश है?"

उन्होंने लिखा, "एक आदमी को लगातार मेंटली परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, पूरी तरह से अकेला करना और मौत के मुंह तक पहुंचाना कहां तक सही है. मुझे नहीं लगता है कि कोई भी अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है. क्या ऐसी औरतें दिमागी तौर पर बीमार होती हैं या वे बस अपने भले के लिए बहुत चालाक होती हैं, उन्हें पूरी तरह पता होता है कि जो काम वे दरवाजे के पीछे नहीं कर सकतीं, वे पब्लिक में जाकर और लोगों की हमदर्दी पाकर कर सकती हैं."

कोमल ने सुनीता को यह भी चेतावनी दी कि वह अपने एजेंडे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद करें. पोस्ट के आखिर में कोमल ने लिखा, "भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए." कोमल रानी स्वर्णकार का यह पोस्ट सुनीता आहूजा के हाल ही दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाने के बाद आया है.

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, सुनीता आहूजा शुक्रवार को कोलकाता के पास दक्षिणेश्वर काली मंदिर गई थीं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "जितने भी जेन जी बच्चे, औरतें, मुझे सपोर्ट कीजिए. जो मेरे साथ हो रहा है, वह अच्छा नहीं हो रहा है. मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है."

यह भी पढ़ें: 'लोग छूने लगे पैर, उतारने लगे आरती', हनुमान अंश के एक्टर को लगने लगा था अजीब, बोले- फिर हनुमान जी ने दूर की दुविधा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Komal Rani, Govinda, Sunita Ahuja, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com