Sunny Deol's Rejected Film Made Shah Rukh Khan Superstar: 1990 के दशक के गाने और फिल्में आपको पसंद हैं तो दीवाना फिल्म का गाना ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कभी”…आपने जरुर सुना होगा. शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती स्टारर यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसके गानों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे. यह गाना उस दौर में हर गली मोहल्ले में बजता था. जहां यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया था तो वहीं इस गाने को लेकर. फिल्म के दोनों हीरो शाहरुख खान और ऋषि कपूर आपस में भीड़ गए थे. इस गाने को 1990 के दशक के मशहूर सिंगर विनोद राठौड़ ने गाया था. और यही गाना शाहरुख खान और ऋषि कपूर के बीच टेंशन की वजह बन गया. यही नहीं इस हिट मूवी के लिए शाहरुख खान फिल्म मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. बाद में जब शाहरुख को यह फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने भी इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया था.
साल 1992 में जब ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई तो फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. दीवाना बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. फिल्म की कहानी हो या गाने खूब पसंद किए गए. फिल्म ने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर के मेकर्स को भी मालामाल कर दिया था. फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे. चार करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद सनी देओल थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद इस रोल को शाहरुख खान ने किया. सनी देओल की रिजेक्ट की हुई फिल्म से शाहरुख रातोंरात सुपरस्टार बन गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी के पिता एक्टर धर्मेंद्र ने मेकर्स को शाहरुख खान की सिफारिश की थी. वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी के इनकार के बाद एक्टर अरमान कोहली को भी मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन निर्माता शबनम कपूर के साथ अरमान की किसी पर्सनल प्रॉब्लम के कारण उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा था.
वहीं सिंगर विनोद राठौड़ 1990 के दशक में कई बड़े सितारों की आवाज हुआ करते थे. तब इंडस्ट्री में विनोद राठौड़ का नाम और उनके गाने कुछ कदर हिट थे कि हर एक्टर उनकी आवाज को अपनी आवाज बनाकर परदे पर हिट होना चाहता था. ऐसे में शाहरुख चाहते थे इस फिल्म के लिए विनोद राठौड़ का गाया हुआ गाना उनके ऊपर फिल्माया जाए, लेकिन ऋषि कपूर चाहते थे कि यह गाना उन पर फिल्माया जाए. इसी बात को लेकर टेंशन इतनी बढ़ गई कि फिल्म की प्रोड्यूसर शबनम को बीच-बचाव करना पड़ा. शबनम ने फैसला लिया कि यह गाना शाहरुख पर फिल्माया जाएगा. जब यह फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म के साथ ही यह गाना भी सुपरहिट हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं