विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2019

'कबीर सिंह' ने की धमाकेदार कमाई तो शाहिद कपूर बोले- आप इतने बेशर्म कैसे हो सकते हैं...

Kabir Singh: 'कबीर सिंह' की रिलीज के बाद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से पूछा गया कि अगर वो खुद ऐसी स्थिती में होते क्या रिएक्ट करते. इस पर शाहिद कपूर ने कही ये बात...

'कबीर सिंह' ने की धमाकेदार कमाई तो शाहिद कपूर बोले- आप इतने बेशर्म कैसे हो सकते हैं...
Kabir Singh: शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' को लेकर दिया इंटरव्यू
  • शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' को लेकर कही ये बात
  • 'कबीर सिंह' को मिली जोरदार सफलता
  • 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है फिल्म
नई दिल्ली:

Kabir Singh: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh Box Office Collection) 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. शाहिद की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है और फिल्म ने लगभग 70.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई कर ओपनिंग के मामले में अपनी ही फिल्म पद्मावत (Padmaavat) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इसी दौरान शाहिद का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कहा कि जो लोग प्यार के बदले प्यार नहीं दे पाते वो बेहद थैंकलेस होते हैं.

Bachchan Kapoor Family Photo: ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, आलिया-रणबीर भी थे मौजूद

बॉलीवुड लाइफ से एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से पूछा गया कि अगर वो खुद ऐसी स्थिति में होते तो कैसे रिएक्ट करते. इस पर शाहिद कपूर ने कहा, 'ये बहुत दर्दनाक है. ये हर स्थिति में बहुत दर्दनाक और असहनीय होता है. ये उस समय हो सकता है जब आप किसी से बेहद प्यार करते हो, ये आपके पैरेंट्स के साथ...ये आपके काम के साथ...ये आपके भाई-बहनों के साथ भी हो सकता है. मैं सच में उन्हें कोसना चाहता हूं क्योंकि वो बहुत थैंकलेस लोग होते हैं. आप इतने बेशर्म कैसे हो सकते हो?'

Bigg Boss 13: सलमान खान 'बिग बॉस' के लिए लेंगे 'भारत' की कमाई का दोगुना, जानें भाईजान की फीस

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने ये भी बताया कि जब कोई किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार करता है तो मैं खुद पर से काबू खो बैठता हूं. 'उस समय मैं अपने पर काबू नहीं रख पाता. मेरी समझ नहीं आता कि कोई किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता है. ये एक बेसिक मैनर होता है. ये अकसर उस समय मेरे साथ होता है, जब मीरा के साथ कहीं जाता हूं.'

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Kabir Singh, Kiara Advani, Kabir Singh Box Office Collection, Kabir Singh Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com