शाहिद कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म 'कबीर सिंह' थी जो 2019 में आई थी. फिल्म साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी, और यह उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अगली फिल्म 'जर्सी (Jersey)' है, और यह भी साउथ की फिल्म का रीमेक है. शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. लेकिन अब फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर भी एक खबर आई है. शाहिद कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है. बता दें कि 'जर्सी' को सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखा जा सकेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'जर्सी' एक तेलुगू फिल्म का रीमेक है और उसका टाइटल भी 'जर्सी' ही है. फिल्म में एक क्रिकेटर की कहानी को दिखाया जाएगा, जो 30 की उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत करता है. शाहिद की फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है. 'जर्सी' में शाहिद के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी हैं. शाहिद कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'एक पिता होने के नाते जर्सी का यह मेरा फेवरिट पोस्टर है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं