शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) बॉलीवुड के कुल ब्रदर्स में से एक हैं. आए दिन मस्ती करते हुए उनके फोटो वीडियो वायरल होते रहते हैं. शनिवार को शाहिद और ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "एमजे इन पीजे." वीडियो में दोनों भाईयों को माइकल जैक्सन के स्मूथ क्रिमिनल गाने पर डांस करते देखा जा सकता है. दोनों भाई पजामा पहने दिख रहे हैं और डांस कर रहे हैं. वीडियो में उनकी मां नीलिमा अज़ीम भी दिख रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ईशान खट्टर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, "मॉम इन बैक बीइंग क्यूटेस्ट." एक अन्य कमेंट में उन्होंने लिखा, "जम्मा जम्मा पाजाम्मा." दोनों भाइयों के इस डांस वीडियो पर कई उन्य लोगों ने कमेंट किया है. इस वीडियो पर एक्टर कुणाल खेमू ने भी कमेंट किया है, जो उनके करीबी दोस्त हैं. हंसते हुए इमोजी के साथ उन्होंने लिखा, "बहुत अच्छे लड़के .. अगली बार मैं आपको मून वॉक सिखाऊंगा."
उनके पोस्ट पर कई एक्टर्स के फैन्स ने भी कमेंट किए है. उनमें से एक ने लिखा, ''हम सब इन दोनों भाईयों की जोड़ी को पर्दे पर देखना चाहते हैं. वहीं कई अन्य लोगों ने हंसते हुए स्टार-आइड, हार्ट और फायर इमोजी कमेंट सेक्शन में छोड़ा है. शाहिद कपूर और ईशान खट्टर अक्सर एक साथ पोस्ट शेयर करते हैं. हाल ही में शाहिद ने अपने भाई ईशान और कुणाल खेमू समेत अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, "पार्टी."
कुछ हफ्ते पहले शाहिद ने अपने भाई ईशान के साथ एक फैमिली गैदरिंग का एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों भाई प्यार मेरा दीवाना गाने पर डांस करते नजर आए. वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, 'हमें यह हमारी मामा नीलिमा अज़ीम से मिला है.शाहिद कपूर अपने पहले पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं, जबकि ईशान खट्टर उनके दूसरे पति राजेश खट्टर के बेटे हैं.ृ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं