- शाहरुख-सलमान की जमी जोड़ी
- लोगों को खूब आया पसंद
- सिनेमा हाल में खूब मचा धमाल
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही हैं. शाहरुख खान का एक गाना 'इश्कबाजी' (Issaqbaazi) दर्शकों को सबसे ज्यादा लुभाने में कामयाब रहा. वजह यह है कि शाहरुख संग सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भी जमकर डांस किया. सलमान-शाहरुख की यह जोड़ी बेहद कम ही देखने को मिलती है और ऐसे में जब दोनों साथ दिखे तो फैन्स की खुशी दोगुना हो गई. शाहरुख खान के रेड चिलीज प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम के टाइमलाइन पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक सिनेमाहॉल में जैसे ही 'इश्कबाजी' सॉन्ग आया और सलमान-शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिली तो खुशी से बौखला गए और उछल-उछल कर डांस करने लगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें VIDEO-
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 'जीरो' के 'इश्कबाजी' सॉन्ग को साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल (Ajay-ATul) ने दिया है. इश्कबाजी (ISSAQBAAZI) गाने की शुरुआत शायराना अंदाज में 'मधुआ पी के प्रेम का हम, है तनिक बौराए से..' के बोल से होती है. शाहरुख-सलमान की जोड़ी ने फ्लोर पर शानदार ठुमके लगाते हुए नजर आए. उनके अलावा बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गणेश आचार्य ने इस गाने में शाहरुख के साथ डांस किया है. यह सॉन्ग टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया गया है.
देखें VIDEO-
जाह्नवी कपूर ने चुराए छोटी बहन के कपड़े, गुस्साई खुशी कपूर ने खूब सुनाई खरी-खोटी...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की 'जब तक है जान (2012)' में भी नजर आ चुकी है. आनंद एल. राय इस जोड़ी को अनोखी प्रेम कहानी में लेकर आए हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की 'जीरो (Zero)' भारत में लगभग 4,400 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म विदेश में लगभग 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. इस तरह 'Zero' के लिए पहला वीकेंड काफी अहम रहने वाला है क्योंकि फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रु. बताया जाता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं