विज्ञापन

टॉक्सिक के राया की बहन बनीं शाहरुख खान की ये हीरोइन, ना कियारा ना तारा, यश ने इन्हें कहा- लेडी सुपरस्टार

टॉक्सिक के ट्रेलर की चर्चा के राया यानी यश की बहन का किरदार निभाने के लिए इस एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है, जो शाहरुख खान की हीरोइन रह चुकी है. 

टॉक्सिक के राया की बहन बनीं शाहरुख खान की ये हीरोइन, ना कियारा ना तारा, यश ने इन्हें कहा- लेडी सुपरस्टार
टॉक्सिक के राया यश की बहन बनीं शाहरुख खान की ये हीरोइन
नई दिल्ली:

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप का हाल ही में धांसू ट्रेलर इंग्लिश और हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया, जिसे 24 घंटे में 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं यश के न्यूड सीन से लेकर कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, हुमा कुरैशी और नयनतारा के एक्शन की चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक में राया यानी यश की बहन का किरदार किसने निभाया है. वहीं खास बात यह है कि खुद रॉकी भाई उन्हें लेडी सुपरस्टार मानते हैं. 

शाहरुख खान की हीरोइन बनीं यश की ऑनस्क्रीन बहन

Latest and Breaking News on NDTV

टॉक्सिक में यश का किरदार राया का है. वहीं फिल्म में उनकी बहन का किरदार एक्ट्रेस नयनतारा ने निभाया है, जो शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आई थीं. वहीं 1000 करोड़ पार की कमाई फिल्म ने हासिल की थी. इसके अलावा वह रजनीकांत से लेकर विजय जैसे सुपरस्टार्स के साथ फिल्में कर चुकी हैं और उन्हें काफी पसंद किया गया. 

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक ट्रेलर की यूट्यूब पर धूम, 11 घंटों में 16 मिलियन व्यूज, यश को देखने के बाद लोग बोले- रामायणम् में रावण ज्यादा अच्छा इंसान 

यश ने कहा- लेडी सुपरस्टार

हाल ही में टॉक्सिक का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बेंगलुरू में रखा गया था. जहां यश ने नयनतारा की तारीफ की थी और लेडी सुपरस्टार कहते हुए कहा, "हालात ऐसे थे कि जब नयनतारा इस फिल्म से जुड़ीं तो डेट्स की दिक्कतें थीं. शूटिंग बहुत तेजी से करनी थी. हमारे पास ज्यादा समय नहीं था. हमें काम पूरा करना ही था. डेट्स की दिक्कतों के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की. उन्होंने अपना बेस्ट दिया. ऐसी फिल्म चुनना और जैसा काम उन्होंने किया है, उसे करने के लिए बहुत हिम्मत और ग्रेस की जरूरत होती है. वह सच में 'लेडी सुपरस्टार' हैं. मुझे पता है कि उनकी मार्केट वैल्यू क्या है और फैंस उन्हें कितना पसंद करते हैं. 'टॉक्सिक' में वह बहुत जबरदस्त लग रही हैं. वह किसी की भी सबसे जबरदस्त बहन जैसी लग रही हैं! उन्होंने अपना रोल बहुत शानदार तरीके से निभाया है."

नयनतारा ने इसलिए किया टॉक्सिक को हां

Latest and Breaking News on NDTV

नयनतारा ने कहा, ''मुझे प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल होने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैं इस तरह के कार्यक्रमों में अच्छी नहीं हूं. मुझे लगता है कि ऐसे कार्यक्रमों में मैं उस तरह से सहज नहीं हो पातीं, जिस तरह दूसरे कलाकार आसानी से अपनी बात रखते हैं. इसलिए मैं अक्सर प्रमोशनल इवेंट्स से दूर रहना ही पसंद करती हूं. मेरा इन कार्यक्रमों से दूर रहना किसी तरह की नाराजगी या अपनी फिल्मों के प्रति कम दिलचस्पी की वजह से नहीं है. यश ने मुझे सिर्फ फोन किया और उनके लिए इतना ही काफी था कि मैं इस इवेंट में शामिल हो जाऊं. फिल्म इंडस्ट्री में हर बड़ा कलाकार अपने आप में खास होता है और सभी कलाकारों में कुछ अलग खूबियां होती हैं. यही वजह है कि वे सभी सुपरस्टार बने हैं लेकिन यश के साथ मेरी पहली मुलाकात का अनुभव कुछ अलग रहा. यश की पर्दे पर जो बड़ी और दमदार छवि दिखाई देती है, असल जिंदगी में भी वह काफी हद तक वैसे ही हैं. यश को पहली बार मिलने पर मुझे यह महसूस हुआ कि उनका पर्दे वाला व्यक्तित्व सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है. उनकी शख्सियत में भी वही आत्मविश्वास और प्रभाव नजर आता है, जो उनकी फिल्मों में दिखाई देता है.''

ये भी पढ़ें- रेलवे ने स्पॉन्सर की थी दूरदर्शन की 15 एपिसोड की सीरीज, 40 साल पहले देश के कोने कोने तक पहुंची रेलगाड़ी, नीना गुप्ता आईं थी नजर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Yash, Nayanthara, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com