विज्ञापन

टॉक्सिक ट्रेलर की यूट्यूब पर धूम, 11 घंटों में 16 मिलियन व्यूज, यश को देखने के बाद लोग बोले- रामायणम् में रावण ज्यादा अच्छा इंसान 

toxic trailer review: टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया. जहां कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत का जहां अलग अवतार दिखा तो वहीं यश के न्यूड लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है. 

टॉक्सिक ट्रेलर की यूट्यूब पर धूम, 11 घंटों में 16 मिलियन व्यूज, यश को देखने के बाद लोग बोले- रामायणम् में रावण ज्यादा अच्छा इंसान 
Toxic Trailer: यश की टॉक्सिक की रामायणम् के रावण से तुलना
Social Media

रामायणम् में रावण के अवतार से पहले यश का खूंखार अवतार टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में दिखने वाला है, जिसकी अबतक सिर्फ टीजर और पोस्टर्स में झलक देखने को मिली थी. लेकिन अब टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो यूट्यूब पर केवल 11 घंटों में 16 मिलियन से व्यूज हासिल कर चुका है. वहीं कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. लेकिन जिस चीज ने यूजर्स को हैरान किया. वह था यश का न्यूड लुक, जिसे देख फैंस ना सिर्फ हैरान हैं. बल्कि कह रहे हैं कि फिल्म 3000 करोड़ कमाएगी. 

टॉक्सिक के ट्रेलर में क्या था 

4 मिनट 38 सेकंड के ट्रेलर इमोशनल और डरावने सीन से होती है, जहां घायल बच्चा यश के किरदार राया से रोते हुए माफी मांगता है और कहता है कि वह उनकी हर बात मानेगा.  इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आती है और हिंसा, गनफाइट और खून-खराबे का बढ़ता चला जाता है. फिल्म में यश का डबल रोल देखने को मिला है. एक तरफ दाढ़ी वाले खतरनाक गैंगस्टर राया के रूप में वह नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी तरफ छोटे बाल और टैटू वाले बेटे रूमी (Ticket) के रूप में वह पिता के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है. इसके अलावा ट्रेलर में सर्कस वाली नादिया के रूप में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत के इंटेंस सीन की भी झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर में 80s का गोवा का बैकग्राउंड देखने को मिलता है. जहां गैंगस्टर ड्रामा में पावर, विश्वासघात, प्यार और फादर-सन कॉन्फ्लिक्ट की कहानी दिखाई गई. 

ये भी पढ़ें- 64 साल पहले किशोर कुमार ने पर्दे पर कर दिया था गजब, लता मंगेशकर नहीं पहुंची तो मेल-फीमेल आवाज में गाया गाना

रामायणम् से दिखी अलग छवि

यश की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 4000 करोड़ की रामायणम् भी है, जिसमें वह रावण के किरदार में नजर आएंगे. जहां फैंस के दिमाग से रावण की छवि में यश निकले भी नहीं थे तो वहीं अब टॉक्सिक में उनकी खूनी अवतार फैंस को हैरान कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, टॉक्सिक का ट्रेलर सच में टॉक्सिक है. दूसरे यूजर ने लिखा, टॉक्सिक में यश को देखने के बाद लग रहा है रावण ज्यादा सिविलाइज्ड है. तीसरे यूजर ने लिखा, यश को देखने के बाद लग रहा रावण अच्छा आदमी थी. 

यूट्यूब पर छाया ट्रेलर

टॉक्सिक का ट्रेलर 17 घंटे पहले रिलीज किया गया था. वहीं यूट्यूब पर यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. जबकि 17 मिलियन से ज्यादा लोग ट्रेलर को देख चुके हैं और हर सेकंड व्यूज बढ़ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इंग्लिश और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई टॉक्सिक को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब्ड वर्जन में रिलीज किया जाएगा. वहीं गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. जबकि  KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- सोनू निगम ने पहली बार गाया हिंदी-हरियाणवी गाना, यूट्यूब पर आते ही बना ट्रेडिंग, 12 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Toxic Trailer, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com