विशाल वीरेंद्र देवगन ये नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि जरूर ये शख्स अजय देवगन का कोई भाई या रिश्तेदार होगा लेकिन ये कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन ही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर अपनी जगह बना चुके अजय देवगन ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई पुरस्कार जीते हैं. इनमें चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं. 2016 में अजय देवनग को भारत सरकार ने देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
विशाल देवगन क्यों बने अजय देवगन?
विशाल से अजय बनने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये थी कि साल 1991 में जिस वक्त अजय देवगन फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू कर रहे थे उस वक्त विशाल नाम से तीन और सितारे लॉन्च होने जा रहे थे. ऐसे में उन्होंने सोचा कि क्यों ना एक अलग स्क्रीन नेम से डेब्यू किया जाए. ऐसे में उन्होंने अजय नाम चुना ताकि वह भीड़ में कहीं खो ना जाएं और उनका नाम थोड़ा अलग हटके चमके. अजय की सोच कामयाब भी रही और आज तक उन्हें इस चीज का फायदा ही हुआ है. इसके अलावा आप उनके नाम में देवगन की स्पेलिंग Devgn देखते हैं जबकि इसे Devgan लिखा जाता है. अजय ने यह चेंज न्यूमरोलॉजी के हिसाब से किया था.

हिट डेब्यू के बाद चल निकली करियर की गाड़ी
अजय देवगन ने एक्शन-रोमांस फिल्म 'फूल और कांटे' (1991) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इस फिल्म ने उन्हें एक बड़े स्टार के तौर पर एस्टैब्लिश किया. इसके बाद उन्होंने 'जिगर' (1992), 'विजयपथ' (1994), 'सुहाग' (1994), 'दिलवाले' (1994), 'नाजायज' (1995), 'दिलजले' (1996), 'जान' (1996), 'मेजर साहब' (1998) और 'कच्चे धागे' (1999) जैसी एक्शन फिल्मों के साथ-साथ 'इश्क' (1997), 'प्यार तो होना ही था' (1998) और 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) जैसी रोमांटिक फिल्मों में भी काम किया. 'जख्म' (1998) में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. अजय देवगन के करियर की शानदार फिल्मों में राजामौली की RRR का नाम भी आता है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कलेक्शन की थी.

पिता वीरू देवगन थे मशहूर फाइट मास्टर
विशाल देवगन यानी कि अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था. वे असल से अमृतसर, पंजाब के रहने वाले हैं. देवगन परिवार का मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव रहा है. दरअसल देवगन के पिता, वीरेंद्र "वीरू" देवगन, एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन डायरेक्टर थे. वहीं अजय की मां, वीणा देवगन, एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं. उनके कजिन अनिल देवगन, एक फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर थे. देवगन ने जुहू के सिल्वर बीच हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर मिठीबाई कॉलेज से डिग्री ली.
यह भी पढ़ें: Toxic के ट्रेलर में यश का न्यूड सीन देख फैन्स को याद आए 'एनिमल' वाले रणबीर, लोग बोले- छप गई सस्ती कॉपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं