हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में आई हैं जिनके गानों ने असल फिल्म से ज्यादा पॉपुलैरिटी पाई. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना तो खूब पॉपुलर हुआ ही लेकिन इससे जुड़ी एक ऐसी बात है जिसे सुनकर आप हैरान भी हो सकते हैं. ये बात सिंगर सुनिधी चौहान से जुड़ी है. बात दरअसल ये है इस गाने में सुनिधी चौहान ने लड़के के किरदार के लिए अपनी आवाज दी थी. सुनिधि चौहान ने ये गाना उदित नारायण के साथ मिलकर गाया था.
सुनिधी चौहान ने लड़के की आवाज में गाया था गाना!
हम यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है जानवर. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. साल 1999 में आई इस फिल्म में एक गाना था जिसे अक्षय कुमार अपने बेटे के लिए गाते हैं. इस गाने के बोले थे 'तुझको ना देखूं तो जी घबराता है' गाने में अक्षय कुमार का पार्ट उदित नारायण ने गाया था और बेटे का पार्ट सुनिधि चौहान ने गाया था. इस गाने को रिकॉर्ड करते वक्त सुनिधि की उम्र 15 साल थी. यानी सुनिधि ने 15 साल की उम्र में एक लड़के की आवाज में गाना रिकॉर्ड किया था. सुनिधि चौहान ने अक्षय कुमार के बेटे के रोल में नजर आए आदित्य कपाड़िया को अपनी आवाज दी थी. बाप और बेटे के रिश्ते के प्यार और गहराई को दिखाता ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है.
किसने लिखा था 'तुझको ना देखूं तो...'
जानवर फिल्म का ये गाना समीर ने लिखा था. इस गीत को संगीत में पिरोया आनंद मिलिंद ने और सुनिधि चौहान और उदित नारायण ने मिलकर इसे सदाबहार बना दिया. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आजतक सुनने को मिल ही जाता है. कमाल की बात ये है कि इस गाने का वीडियो भले ही आपने ना देखा होगा लेकिन इसे सुना ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. चाहे किसी वायरल रील में या चलते फिरते किसी गाड़ी या ऑटो में सुना ही होगा.
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी जानवर
सुनील दर्शन के डायरेक्शन में बनी जानवर दर्शकों को खासी पसंद आई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई थी. 4 करोड़ 50 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 12 करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: फाइट मास्टर का बेटा बना बॉलीवुड का टॉप स्टार, नाम बदलकर ली फिल्मों में एंट्री, दे चुका है 1300 करोड़ की फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं