बॉलीवुड में किसी फिल्म की कहानी जितनी अहम होती है, उतना ही जरूरी उसका नाम भी होता है. कई बार एक सही टाइटल फिल्म की पहचान बन जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसका नाम तय करने में पूरी टीम परेशान हो गई थी. हालात ऐसे बन गए कि खुद किंग खान ने ऐलान कर दिया कि जो इस फिल्म के लिए सबसे अच्छा टाइटल बताएगा, उसे 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. कई नाम सामने आए, खूब डिस्कशन हुआ, लेकिन कोई भी सबको पसंद नहीं आया. आखिरकार एक बॉलीवुड स्टार ने ऐसा नाम सुझाया, जिसे सुनते ही सभी ने तुरंत मंजूरी दे दी. दिलचस्प बात यह है कि वही नाम आज भी इस फिल्म की सबसे बड़ी पहचान है. हम बात कर रहे हैं 4 अगस्त 2027 को आई 'जब हैरी मेट सेजल' की.
ये भी पढ़ें; 8 एपिसोड और हर सीन में जाली नोट की कहानी, पहले फिल्म बनने वाली थी ये वेब सीरीज, IMDB रेटिंग 8.3
इस सुपरस्टार ने सुझाया था फिल्म का नाम
शाहरुख खान और डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी इस रोमांटिक फिल्म के लिए लंबे समय तक सही टाइटल की तलाश में थे. कई ऑप्शंस पर चर्चा हुई, लेकिन कोई नाम फिल्म की कहानी और इमोशंस से मेल नहीं खा रहा था. तभी शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में ऐलान किया कि जो भी सबसे बेहतर टाइटल बताएगा, उसे 5000 रुपये का इनाम मिलेगा. इस चुनौती को रणबीर कपूर ने स्वीकार किया और उन्होंने 'जब हैरी मेट सेजल' नाम सुझाया.
यह नाम पूरी टीम को इतना पसंद आया कि इसे तुरंत फाइनल कर दिया गया. वादा निभाते हुए शाहरुख खान ने रणबीर कपूर को 5000 रुपये का इनाम भी दिया. फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस मजेदार किस्से का जिक्र भी किया गया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
अनुष्का शर्मा के साथ दिखे थे किंग खान
फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी एक टूर गाइड हैरी और गुजराती लड़की सेजल की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खोई हुई अंगूठी की तलाश में यूरोप के अलग-अलग शहरों का सफर करते हैं. इसी सफर में दोनों को प्यार हो जाता है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन इसके गाने, विदेशी लोकेशंस और शाहरुख-अनुष्का की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं