विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2020

शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर संग शेयर की फोटो, बोलीं- नाम आप खुद ही रखिए

शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने फिर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका फनी अंदाज नजर आ रहा है. फोटो में वो अपने पति जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के साथ दिख रही हैं.

शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर संग शेयर की फोटो, बोलीं- नाम आप खुद ही रखिए
शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने शेयर किया फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. कभी अपने ट्वीट तो कभी मजेदार पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं . शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने फिर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका फनी अंदाज नजर आ रहा है. फोटो में वो अपने पति जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के साथ दिख रही हैं. उन्होंने इस फोटो को अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया और साथ ही फैन्स से इसका नाम देने के लिए कहा है. शबाना आजमी (Shabana Azmi Tweet) के ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

सारा अली खान मुंबई की सड़कों पर तेज रफ्तार में साइकिल दौड़ाती आईं नजर, Video हुआ वायरल

शबाना आजमी (Shabana Azmi) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) इस फोटो में फनी डिजाइन वाले चश्मे पहने नजर आ रहे हैं. फोटो पर जहां कुछ यूजर्स ने फनी कमेंट किया है तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है. उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं. शबाना आजमी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी समान रूप से जुड़ी रहतीं हैं. 

हिना खान ने रैंप वॉक करते हुए दिखाया अपना जलवा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

बता दें कि शबाना आजमी (Shabana Azmi) अपनेकरियर की शुरुआत वर्ष 1973 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से की थी. इस फिल्म की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुआ. फिल्म अकुंर के बाद 1983 से 1985 तक लगातार तीन सालों तक उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया. अर्थ, खंडहर और पार जैसी फिल्मों के लिए उनके अभिनय को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shabana Azmi, Shabana Azmi Tweet, Shabana Azmi And Javed Akhtar, Shabana Azmi Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com