विज्ञापन

45 साल पुराना लता मंगेशकर का वो गाना, जिसे अमेरिका में किया गया कॉपी, हुआ 4000 करोड़ का मुकदमा, रीमेक भी हुए हिट

हम आज जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं वो है 1981 में आई फिल्म ज्योति (Jyoti 1981) का गाना. यह हेमा मालिनी (Hema Malini) और जीतेंद्र (Jeetendra) की फिल्म का है. इसे अरुणा ईरानी (Aruna Irani) पर फिल्माया गया था.

45 साल पुराना लता मंगेशकर का वो गाना, जिसे अमेरिका में किया गया कॉपी, हुआ 4000 करोड़ का मुकदमा, रीमेक भी हुए हिट
45 साल पुराना लता मंगेशकर का वो गाना, जिसे अमेरिका में किया गया कॉपी
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर  (Lata Mangeshkar) भारत की सबसे प्रसिद्ध पार्श्वगायिका थीं. उन्हें 'स्वर कोकिला' और 'भारत कोकिला' के नाम से जाना जाता था. उन्होंने आठ दशक लंबे करियर में 30 से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए और 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया. लता मंगेशकर की आवाज विदेशों में भी गूंजती थी. उनके खूबसूरत गानों की लिस्ट बहुत लंबी है. आज हम लता के उस गाने की बात करने जा रहे हैं, जो रिलीज होने के बाद फ्लॉप हो गया था. लेकिन बाद में उसी गाने को अमेरिका ने कॉपी कर लिया और इस पर खूब बवाल मचा. बाद में इस गाने को कॉपी करने पर अमेरिकी सिंगर और कंपोजर पर 4000 करोड़ रुपये का केस किया. 

कौन था वो गाना 
हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं वो है 1981 में आई फिल्म ज्योति (Jyoti 1981) का गाना. यह हेमा मालिनी (Hema Malini) और जीतेंद्र (Jeetendra) की फिल्म का है. इसे अरुणा ईरानी (Aruna Irani) पर फिल्माया गया था. वह गाना है 'थोड़ा रेशम लगता है' (Thoda Resham Lagta Hai). गाने के बोल हैं,'कलियों का चमन जब खिलता है, थोड़ा रेशम लगता है, थोड़ा शीशम लगता है' यह आज भी खूब पसंद किया जाता है. इस गाने के रीमेक भी बने जो काफी हिट हुए. यह गाना आनंद बक्शी ने लिखा था और लता दीदी ने अपनी सुरों से सजाया था. इस गीत की धुन बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने बनाया था.

 अमेरिका में कॉपी की गई थी गाने की धुन
जब यह गीत आया तब 80s में यह खास हिट नहीं रहा। मगर जब अमेरिकी रैपर और कंपोजर ने इस गाने को कॉपी किया तो यह चार्टबस्टर बन गया. दरअसल, अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर DJ Quick को 'कलियों का चमन' सॉन्ग की बीट और धुन बहुत पसंद आई थी. इसी वजह से उन्होंने गाने की बीट और धुन को सिंगर ट्रुथ हर्ट्स के लिए बनाए गए गाने 'एडिक्टिव' (Addictive Song) में इस्तेमाल कर लिए,

अमेरिकी प्रोड्यूसर पर 4000 करोड़ रुपये का मुकादमा
अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर ने बिना परमीशन के गाने की धुन कॉपी कर लिया. रिलीज के बाद यह गाना अमेरिका में सुपरहिट हुआ. यह गाना दुनियाभर में पसंद किया गया. बाद में इस पर भारतीय म्यूजिक कंपनी सारेगामापा की नजर पड़ी. जिसके बाद अमेरिकी प्रोड्यूसर पर 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये का कॉपीराइट का मुकदमा किया गया. 
 बाद में भारत में ही इस गाने के रीमेक बने और गाने हिट हुए. आज यह गाना कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है. दशकों बाद भी इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaliyon Ka Chaman, Kaliyon Ka Chaman Song, Lata Mangeshkar Song, Lata Mangeshkar Songs List, Lata Mangeshkar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com