विज्ञापन

6 दिन तक खाली रहे थिएटर, फिल्म उतारने वाली थी थिएटर से, 7वें दिन हुआ ऐसा कमाल कि बन गई सुपरहिट

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की एक फिल्म ऐसी भी है जिसने रिलीज के बाद पहले हफ्ते में थिएटर्स खाली छोड़ दिए थे. लेकिन कुछ दिनों बाद वही फिल्म सुपरहिट बन गई और आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है.

6 दिन तक खाली रहे थिएटर, फिल्म उतारने वाली थी थिएटर से, 7वें दिन हुआ ऐसा कमाल कि बन गई सुपरहिट
शबाना आजमी की फिल्म मासूम: पहले हफ्ते फ्लॉप, फिर सुपरहिट कैसे बनी
NDTV

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की एक फिल्म ऐसी भी है जिसने रिलीज के बाद पहले हफ्ते में थिएटर्स खाली छोड़ दिए थे. लेकिन कुछ दिनों बाद वही फिल्म सुपरहिट बन गई और आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. यह कहानी है 1983 में आई फिल्म मासूम की. यह फिल्म मशहूर निर्देशक शेखर कपूर की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी. इसमें शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. परिवारिक भावनाओं पर आधारित इस ड्रामा ने दर्शकों के दिल को छू लिया, लेकिन शुरुआत में स्थिति बिल्कुल अलग थी.

सिनेमाघरों से उतराने वाले थे फिल्म

शेखर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे. उन्होंने टिकट ब्लैक करने वालों को अतिरिक्त टिकट खरीदने को कहा और वितरकों से भी बड़ी तैयारी करने का अनुरोध किया. लेकिन नतीजा उल्टा निकला. पहले दिन कोई दर्शक थिएटर नहीं पहुंचा. छह दिन तक सिनेमाघर खाली रहे.

वितरकों के फोन आने लगे और उन्होंने फिल्म उतारने की बात कही. लेकिन सातवें दिन स्थिति बदल गई. लोग थिएटर्स की तरफ आने लगे. दूसरे वीकेंड में शोज हाउसफुल हो गए. इस तरह पहले हफ्ते फ्लॉप मानी जा रही फिल्म ने चमत्कारी वापसी की और बड़ी सफलता हासिल की.

शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह को मिली पहचान

मासूम ने न सिर्फ शेखर कपूर के करियर की शुरुआत मजबूत की, बल्कि शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग को भी नई पहचान दी. फिल्म की कहानी, भावनाएं और संगीत ने दर्शकों को जोड़ा. आज भी यह फिल्म क्लासिक मानी जाती है.

शेखर कपूर बाद में मिस्टर इंडिया और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों से भी मशहूर हुए. लेकिन मासूम उनका पहला बड़ा कदम था, जिसने साबित किया कि अच्छी कहानी समय के साथ अपनी जगह बना ही लेती है.

यह भी पढ़ें | 50 साल पुराना किशोर -लता मंगेशकर का गाना, तोता- मैना को कहा पुराना, शशि-शबाना आजमी के रोमांस ने बनाया कल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masoom, Shabana Azmi, Naseeruddin Shah, Shekhar Kapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com