चांद भगवान की ऐसी देन है जिससे हर कोई अपना मनचाहा रिश्ता जोड़ लेता है. बच्चों ने इसे चंदा मामा बना लिया तो प्रेमियों ने इसमें अपने यार का दीदार किया. बस यही वजह है कि चांद का इस्तेमाल बच्चों के लिए बने गाने 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' में भी हुआ और रोमांटिक गाना 'चांद सिफारिश जो करता हमारी' में भी हुआ. आज हम आपको एक ऐसे गाने से रूबरू करवाएंगे जिसमें प्रेमिका ने अपने महबूब की तुलना चांद से की. यूं तो आपने प्रेमियों को अपनी लेडी लव को चांद का टुकड़ा कहते सुना होगा लेकिन इस गाने में हीरोइन ने हीरो को चांद सा बताया था.
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1998 में आई फिल्म जख्म में आया था. इस फिल्म में पूजा भट्ट और नागार्जुन लीड रोल में थे. फिल्म का गाना 'तुम आए तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला' काफी पसंद किया गया था और आज भी आशिकों का पसंदीदा है. इस खूबसूरत गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. वहीं इसका म्यूजिक बाहुबली 1, बाहुबली 2 और RRR जैसी फिल्मों का म्यूजिक देने वाले एमएम कीरवानी ने दिया था. इस शानदार कॉम्बो पर अल्का याग्निक की आवाज ने जो जादू चलाया उसका कोई तोड़ नहीं. आज भी उस गाने को सुनो तो उतना ही ताजा अहसास देता है.
इस गीत के बोल भी अपने आप में अनूठे हैं. प्रेमिका कहती है 'आज की रात जो मैं सो जाती, खुलती आंख सुबह हो जाती, मैं तो हो जाती बस बर्बाद, गली में आज चांद निकला'. मतलब है कि अगर वह आज रात सो जाती तो वह अपने महबूब का दीदार नहीं कर पाती और यह उसके लिए जान जाने जैसा होता. ये गाना पूजा भट्ट और नागार्जुन पर फिल्माया गया था और इसमें कुणाल खेमू भी थे. कुणाल खेमू उस वक्त इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे. इस गाने को खास बनाता है अपने प्रेमी से मिलने से पहले प्रेमिका का सजना संवरना और उसके इंतजार में खिड़की पर खड़ा होना. उसे सामने पाकर वह खो ही जाती है तभी तो मुंह से ऐसे बोल निकलते हैं - तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला.
तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला
तुम आये तो आये मुझे याद
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
तुम, आये तो आये मुझे याद
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
तुम आये तो आये मुझे याद
गली में आज चांद निकला
ये नैना बिन काजल तरसे
बारह महीने बादल बरसे
सुनी रब ने मेरी फरियाद
सुनी रब ने मेरी फरियाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
तुम आये तो आये मुझे याद
गली में आज चांद निकला
आज की रात जो मैं सो जाती
खुलती आंख सुबह हो जाती
मैं तो हो जाती बस बरबाद
मैं तो हो जाती बस बरबाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
मैंने तुमको आते देखा
अपनी जान को जाते देखा
जाने फिर क्या हुआ नहीं याद
जाने फिर क्या हुआ नहीं याद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं