नई दिल्ली:
इन दिनों निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में महाराष्ट्र एमएलसी जयंत पाटिल शाहरुख पर गुस्से में आग बबूला होते नजर आ रहे हैं. दरअसल यह वीडियो शाहरुख की शादी की सालगिरह के पहले का है, जब शाहरुख अपने परिवार के साथ अलीबाग से वापस लौट रहे थे. अपने प्राइवेट यॉट से अलीबाग से मुंबई वापस लौटते हुए बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को जयंत पाटिल के गुस्से का सामना करना पड़ा और इसकी वजह से पार्किंग.
यह भी पढ़ें: KIFF 2017: शाहरुख खान और काजोल को यूं साथ देख फैन्स बोले, 'राज और सिमरन... We Love You'
दरअसल अलीबाग में शाहरुख का फॉर्महाउस है. जैसे ही लोगों को खबर मिली कि वो अलीबाग आए हैं तो उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गए. जब शाहरुख का प्राइवेट यॉट अलीबाग के किनारे पर पहुंचा तो शाहरुख भीड़ देखकर कुछ देर अंदर ही बैठे रहे. ठीक उसी समय अलीबाग के एमएलसी जयंत पाटिल भी मुंबई जाने के लिए अपने यॉट में चढ़ने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन शाहरुख के प्राइवेट यॉट के वहां होने से पाटिल के यॉट को किनारे पर पार्किंग की जगह नहीं मिल सकी. 
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने अपने तीनों बच्चों का Photo शेयर कर लिखा, 'मेरी बुराइयां...'
जब पाटिल को काफी देर हो गई तो उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि वह शाहरुख पर चिल्ला पड़े और बोले कि क्या उन्होंने अलीबाग खरीद लिया है...? गुस्साए पाटिल शाहरुख के यॉट पर चढ़कर अपने चॉट पर चले गए और वहां से भी वह गुस्से में चिढ़चिढ़ाते नजर आए. हालांकि इसके बाद शाहरुख ने कुछ नहीं कहा और वह अपने यॉट से उतरकर चल दिए और उन्हें उतरता देख वहां खड़ी भीड़ जोर-जोर से चिल्लाने लगी.
यह भी पढ़ें: PHOTOS: घर लौटने को तैयार नहीं शाहरुख खान के बेटे अबराम, यूं दिखाए नखरे...
बता दें कि इसके बाद शाहरुख अपनी बर्थडे पार्टी के लिए भी शाहरुख अलीबाग में अपने फार्महाउस पर ही गए, लेकिन इस बार वह अपने प्राइवेट चॉपर से यहां गए थे.
VIDEO: मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने खोले दिल के राज
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

MLC जयंत पाटिल के जाने के बाद अपने यॉट से निकलते शाहरुख खान.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shah Rukh Khan