विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2024

लोगों के दिलों पर छा गया था ये एक्टर, पीक पर आते ही एक्टिंग छोड़ बना किसान, फिर हुआ ऐसा हाल कर्ज में डूब सब हो गया बर्बाद

ग्लैमर की चकाचौंध से भरी दुनिया, जहां नाम है तो पैसा भी है. लेकिन ये दौलत और शोहरत सबको रास नहीं आती. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसे ठुकरा कर अपनी जड़ों से जुड़ना चाहते हैं..

लोगों के दिलों पर छा गया था ये एक्टर, पीक पर आते ही एक्टिंग छोड़ बना किसान, फिर हुआ ऐसा हाल कर्ज में डूब सब हो गया बर्बाद
लोगों के दिलों पर छा गया था ये एक्टर, एक्टिंग छोड़ बन गया था किसान, फोटो- instagram/rajeshkumar.official
नई दिल्ली:

ग्लैमर की चकाचौंध से भरी दुनिया, जहां नाम है तो पैसा भी है. लेकिन ये दौलत और शोहरत सबको रास नहीं आती. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसे ठुकरा कर अपनी जड़ों से जुड़ना चाहते हैं. मेकअप और लाइट की रोशनी में चेहरे को छुपाने की जगह अपने परिवार के साथ खुलकर जीना चाहते हैं. साराभाई वर्सेज साराभाई में रोसेश का किरदार निभाने वाले राजेश कुमार भी ऐसे ही एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. लेकिन करियर की पीक पर पहुंच कर सब कुछ छोड़ दिया क्योंकि चाहत माटी से जुड़े रहने की थी. लेकिन ये बदलाव भी उन्हें कुछ खास रास नहीं आया.

खेती के लिए छोड़ी एक्टिंग

राजेश कुमार एक दौर में टीवी स्क्रीन का जाना माना नाम बन चुके थे. उन्होंने एक से बढ़कर एक कॉमेडी सीरियल्स में काम किया. लेकिन राजेश कुमार की इच्छा कुछ अलग करने की और जमीन से जुड़ने की थी. जिस वक्त उन्होंने एक्टिंग का फैसला किया वो नहीं जानते थे कि जो नई राह चुन रहे हैं उसमें कितना आगे तक जाएंगे. अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने 20 एकड़ जमीन खरीदी और खेती बाड़ी करने का फैसला किया. लेकिन वो इस विधा से बिलकुल अनजान थे. फिर भी उन्होंने 15 सौ पेड़ लगाए. हालांकि नतीजे बिलकुल मनमाफिक नहीं मिले. और उन्हें बेहद बुरा वक्त गुजारना पड़ा.

बाढ़ में बहे सपने

राजेश कुमार ने जिस जतन के साथ नए पेशे को चुना था किस्मत भी उतने ही रोड़े अटकाने में आगे थी. पहले तो बाढ़ ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया. वो शायद इस मुश्किल से भी लड़ लेते. लेकिन तब कोरोना उनके सामने नई मुश्किल बन कर खड़ा हो गया. नतीजा ये हुआ कि उनके ऊपर कर्ज बढ़ता चला गया और साथ में दुश्वारियां भी. अब राजेश कुमार ने एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया का रुख कर लिया है. हाल ही में वो शाहिद कपूर और कृति सेनन की मूवी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में दिखाई दिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Kumar, Actor Rajesh Kumar, Sarabhai Vs Sarabhai, Sarabhai Vs Sarabhai Actor Rajesh Kumar, Rajesh Kumar Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com