विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2020

घर में कैद सारा अली खान ने किया हूला-हूप, Photo शेयर कर, शायरी में कही ये बात...

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan ) अपने एक फोटो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस हूला-हूप (Sara Ali Khan Hoola Hoop Video) करती नजर आ रही हैं.

घर में कैद सारा अली खान ने किया हूला-हूप, Photo शेयर कर, शायरी में कही ये बात...
सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फोटो हुई वायरल
  • सारा अली खान का फोटो हुआ वायरल
  • हूला-हूुप करती नजर आईं एक्ट्रेस
  • शायरी में कही ये बात
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण पूरी दुनिया इस समय संकट से गुजर रही है. ऐसे में भारत में भी 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है. इस कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan ) अपने एक फोटो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस हूला-हूप (Sara Ali Khan Hoola Hoop Video) करती नजर आ रही हैं. सारा अली खान ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.


सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने फोटो शेयर करते हुए शायरी भी की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे नहीं पता कि क्यों सूरज की याद आ रही है, आसमान की याद आ रही है. हूला-हूप को जरूर ट्राई करें जैसे आप अंडा फ्राई को करते हैं. लेकिन फिलहाल घर पर रहें, यही सबकी राय है." सारा अली खान के इस फोटो पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. 


वहीं, बता दें, भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों की संख्या बढ़कर 3,300 के पार जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,374 हो गई है जबकि इस वायरस से अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है, वहीं 472 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इसके संक्रमण से कुल 267 लोग ठीक हो चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photo Viral, Sara Ki Shayari, Sara Ali Khan Instagram, Sara Ali Khan Hoola Hoop Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com