विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2021

Sara Ali Khan ने भाई इब्राहिम संग शेयर की क्यूट Photo, तस्वीरों में दिखी भाई-बहन की स्पेशल बॉन्डिंग

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं.

Sara Ali Khan ने भाई इब्राहिम संग शेयर की क्यूट Photo, तस्वीरों में दिखी भाई-बहन की स्पेशल बॉन्डिंग
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने शेयर की फोटो
  • सारा अली खान ने शेयर की फोटो
  • भाई इब्राहिम अली खान के पास बैठकर पोज देती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) संतरे के पेड़ के नीचे बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सारा अली खान (Sara Ali Khan Photo) रात के समय संतरे के पेड़ के नीचे बैठ भाई का हाथ पकड़कर पोज देती नजर आ रही हैं. 


सारा अली खान (Sara Ali Khan) इस तस्वीर में येलो कलर के आउटफिट और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक बार फिर से शायरी लिखी है. सारा अली खान की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नजर आती हैं. सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है. इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं. फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है. इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photo, Sara Ali Khan Photo Viral, Sara Ali Khan Instagram, Ibrahim Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com