- सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
- बनारस के विश्वनाथ मंदिर से की रिपोर्टिंग
- वीडियो में दिखाया ये नजारा
सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बता दें, इन दिनों सारा अली खान बनारस में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. हाल ही में, सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सारा अली खान बनारस (Sara Ali Khan Instagram) के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) से रिपोर्टिंग करती नजर आ रही हैं. सारा मंदिर के पास की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं और साथ ही अपने फैन्स को वहां की फेमस चीजें दिखा रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इस वीडियो में माथे पर टीका और गले में फूलों की माला पहने दिखाई दे रही हैं. सारा अली खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से... क्या शानदार दिन है. कम पैसों में आप ज्यादा मस्ती कर सकते हैं. अगर आप बनारस में रहते हैं तो." सारा अली खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी मुख्य भूमिका में थे. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं