विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2020

सारा अली खान का सोशल मीडिया पर फिर चला जादू, मालदीव की Photos से यूं मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फोटो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं, देखें सारा अली खान के वेकेशन Photos...

सारा अली खान का सोशल मीडिया पर फिर चला जादू, मालदीव की Photos से यूं मचाया धमाल
सारा अली खान (Sara Ali Khan) के फोटो हुए वायरल
  • सारा अली खान के फोटो हुए वायरल
  • मालदीव से छु्ट्टियां मनाकर वापस लौंटी एक्ट्रेस
  • सारा अली खान ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) मालदीव में मम्मी अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान संग छुट्टियां मनाकर भारत वापसी कर चुकी हैं, लेकिन सारा अली खान की धमाकेदार फोटो आने का सिलसिला अब भी कायम है. सारा अली खान (Sara Ali Khan Vacation Pics) ने मालदीव की अपनी फोटो और वीडियो को फैन्स के साथ शेयर किया है. एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सारा अली खान समुद्र में यॉट पर पोज देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस अपनी इन फोटो के जरिए एक बार फिर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. 

JNU के छात्रों के समर्थन में उतरीं अनिल कपूर की छोटी बेटी, बोलीं- आप मुझसे कहीं बहादुर हैं...


सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने इन फोटो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,  "अगर मैं वापस मालदीव जा सकती." सारा अली खान के इन फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. इन तस्वीरों में 'केदारनाथ (Kedarnath)' एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और फ्लोरल शॉर्ट्स में पहने नजर आ रही हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan Photos) के इस पोस्ट को देख कर लग रहा है कि वह अब वापस इंडिया आ चुकी हैं. 

अनुपम खेर का जेएनयू हिंसा पर आया रिएक्शन, Tweet कर बोले- 'उन गुंडों को जल्द से जल्द पकड़ो...'

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही 'आज कल' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सारा अली खान 'कुली नंबर 1' की रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन मुख्य किरदार में नजर आएंगे. बता दें कि उनकी फिल्म 'केदारनाथ' के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू एक्टर फिमेल का अवॉर्ड भी मिला है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Vacation Pics, Sara Ali Khan Bikini Pics, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan Bikni Photos, Sara Ali Khan Bikni Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com