विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

Viral Video: चिल्लाकर बोलीं सारा अली खान, हां मैं विचित्र हूं और मेरी फैमिली अजीब....

डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के ट्रेलर से कहीं ज्यादा सारा अली खान के पहले टॉक शो का प्रोमो चर्चाएं बटोर रहा है.

Viral Video: चिल्लाकर बोलीं सारा अली खान, हां मैं विचित्र हूं और मेरी फैमिली अजीब....
'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं सारा अली खान (Sara Ali Khan)
  • 'कॉफी विद करण' में सारा अली खान
  • पिता सैफ के साथ मजेदार अंदाज में आईं नजर
  • 'केदारनाथ' से करने जा रहीं डेब्यू
नई दिल्ली: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अब तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन स्टार डॉटर होने की वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोमवार को रिलीज हुआ सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ (Kedarnath)' का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. वैसे, 'केदारनाथ' के ट्रेलर से कहीं ज्यादा सारा के पहले टॉक शो का प्रोमो चर्चाएं बटोर रहा है. करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सारा अपने पिता सैफ अली खान के साथ पहुंचीं. प्रोमो में सारा चिल्लाकर कह रही हैं कि हां मैं विचित्र हूं और मेरी फैमिली भी अजीब है...

Video: 'सोनू' को डेट करना चाहती हैं सारा अली खान, पापा सैफ ने रखी शर्त तो बेटी ने दिया करारा जवाब

'कॉफी विद करण' के जरिए सारा पहली बार दर्शकों से रूबरू होगीं, यह एपिसोड रविवार 18 नवंबर को टेलिकास्ट होगा. शो का प्रोमो यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है, इसे अब तक 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सारा अली खान नवाब सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं. प्रोमो में सारा चीख-चीखकर कहती हैं- सैफ अली खान और अमृता सिंह की एक बेटी है और वो मैं हूं. बेशक मैं विचित्र हूं. मेरे पेरेंट्स अजीब है, हम सब अनोखे हैं.

देखें, प्रोमो...


सारा और सैफ से करण ने कई तरह से सवाल पूछे. होस्ट करण जौहर ने सैफ से पूछा कि तुम सारा के बॉयफ्रेंड से कौन-से तीन सवाल करोगे? इसपर सैफ ने पॉलिटिकल व्यूज, ड्रग्स और पैसे से जुड़ा सवाल का जिक्र किया. मजाकिया लहेजे में सैफ ने कह दिया कि मैं पूछूंगा यदि तुम्हारे पास पैसे हैं तो ले जाओ इसे...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Star World (@starworldindia) on

'केदारनाथ' का ट्रेलर रिलीज, क्या प्रकृति के कहर से बच पाएंगे सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत?

जब सारा अली खान से उनकी च्वाइज्स से जुड़े सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि वह रणबीर कपूर को डेट नहीं बल्कि उनके साथ शादी करना चाहेंगी. सारा कहती हैं कि वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करेंगी. यह सुन सैफ कहते हैं क्या उसके पास पैसा हैं? अगर पैसा है तो ले जाओ.. सैफ की इस बात पर तीनों हंसने लगे. फिर सारा आगे कहती हैं कि आपको यह बोलना सोभा नहीं देता. आपको यह कहना बंद करना चाहिए.



Kedarnath: जब सारा अली खान ने दिया सुशांत सिंह राजपूत को सिर दर्द, 86 लाख बार देखा गया Teaser

बता दें, सारा अली खान, सैफ और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं. 25 वर्षीय सारा का जन्म सितंबर, 1993 को हुआ था. सारा के दो छोटे भाई भी हैं इब्राहिम और तैमूर अली खान (सौतेला भाई). सारा जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करने जा रही हैं. इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' में भी नजर आएंगी.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Koffee With Karan 6, Saif Ali Khan, Kedarnath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com