विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2019

सोनू के साथ चेहरा छिपाकर ईद मनाने निकलीं सारा अली खान, अब Photo हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी एक फोटो को लेकर फिर चर्चा में हैं. इस फोटो को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.

सोनू के साथ चेहरा छिपाकर ईद मनाने निकलीं सारा अली खान, अब Photo हुई वायरल
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने ईद के मौके पर शेयर की तस्वीर
  • कार्तिक और सारा की फोटो हुई वायरल
  • कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की तस्वीर
  • दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं 'लव आज कल 2' में
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने ईद के मौके पर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपने चेहरे ढककर मस्जिद के बाहर ईद मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों की ये फोटो खूब वायरल हो रही है. फैन्स भी लगातार इन दोनों की इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं. वैसे भी इन दिनों सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को एक साथ देखा जा रहा है. दोनों 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं. कार्तिक आर्यन ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में सोनू का किरदार निभाया था.  

शाहरुख और सलमान को 'ईद मुबारक' कहने के लिए टूट पड़ी फैन्स की भीड़, देखें Video

Eid Mubarak

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on


सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ये जोड़ी तब सुर्खियों में आई जब एक्ट्रेस सारा अली खान ने करण जौहर के टॉक शो में खुलासा किया कि कार्तिक आर्यन पर उनका क्रश है, तभी से इन दोनों को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. फैन्स दोनों को एक साथ फिल्म में भी देखना चाहते हैं. फैन्स की उम्मीदों को पूरा करने के लिए ये दोनों सितारे साथ नजर आने वाले हैं.

मौनी रॉय अपनी इस फोटो की वजह से हुईं ट्रोल, लोग बोले- फुल ऑफ प्लास्टिक...

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लोगों को ईद की बधाइयां देते हुए- ईद मुबारक- लिखा. फैन्स ने जमकर इन दोनों की इस तस्वीर पर कमेंट किए. बता दें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) में एक साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aryan, Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Kartik Aaryan Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com