विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2024

संजय मिश्रा ने ट्विटर पर फैन को हड़काया, बोले 'कान के नीचे एक दूं', जानें फैन से क्या हो गई ऐसी गुस्ताखी

संजय मिश्रा एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने ठेठ देसी अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं. लेकिन ट्विटर पर उन्होंने एक फैन को हड़का दिया, जानें फैन ऐसी क्या गुस्ताखी कर बैठा.

संजय मिश्रा ने ट्विटर पर फैन को हड़काया, बोले 'कान के नीचे एक दूं', जानें फैन से क्या हो गई ऐसी गुस्ताखी
संजय मिश्रा ने ट्विटर पर फैन्स को यूं हड़काया
नई दिल्ली:

संजय मिश्रा बॉलीवुड के वो एक्टर हैं जो अपनी एक्टिंग से आपको हंसा सकते हैं तो अपनी इमोशनल एक्टिंग से आंखों में पानी भी ला सकते हैं. संजय मिश्रा का ठेठ देसी अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद भी आता है. सोशल मीडिया पर भी वह फैन्स के साथ अपने देसी अंदाज में ही मुखातिब होते हैं. फिर उनकी फिल्में जो समय-समय पर आती रहती हैं, उनमें हंसी, इमोशंस के अलावा संदेश भी रहता है. लेकिन आप जानते हैं ट्विटर पर ऐसा कुछ हुआ कि संजय मिश्रा ने अपने देसी अंदाज में एक फैन को हड़का दिया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि फैन से ऐसी क्या गुस्ताखी हो गई कि संजय मिश्रा को ऐसा करना पड़ा.

संजय मिश्रा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हुआ यूं कि आंखों देखी फेम एक्टर के एक फैन ने उनकी फिल्म की तारीफ की. लेकिन अब उससे सेंटेंस सही लिखा नहीं गया. यह कुछ ऐसा हो गया कि अजीब लगा. यह ट्वीट कुछ इस तरह था, 'आज भी आखों देखें देख देता हु मजाक 1 फीसदी भी काम नही हुआ इस मूवी का और इसके किरदारों का.' अब संजय मिश्रा ने भी इस ट्वीट पर फैन्स से मस्ती करने की सोची और उन्होंने जवाब दिया, 'अबे का  लिखा है बे...फिर से पढ़...और आप सब भी पढ़ लो ओपन लेटर है...दिल कर रहा है फादर की तरह कान के नीचे एक दूं.' इस तरह उन्होंने प्यार से फैन को हड़का दिया. 

संजय मिश्रा के इस ट्वीट पर फैन्स के खूब कमेंट आने लगे. एक फैन ने इस ट्वीट को सही करते हुए बताया, 'ये लिखना चाहता है कि, आज भी आँखों देखी देख लेता हूं, मज़ा 1% भी कम नहीं हुआ इस मूवी का और इसके किरदारों का.' इस तरह संजय मिश्रा का फैन के साथ यह मजेदार संवाद सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. संजय मिश्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह भूल भुलैया 2 में नजर आया था. इसके अलावा वह भोला, वध और हाल ही में भक्षक फिल्म में नजर आए थे.

बड़े मियां छोटे मियां ट्रेलर रिव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Mishra Twitter, Sanjay Mishra Movies, Sanjay Mishra Latest Movie, Sanjay Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com