विज्ञापन

NSD से ग्रेजुएटेड नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर, एक्टिंग छोड़ करने लगा था ढाबे में काम, रोहित शेट्टी ने कराई फिल्मों में वापसी  

NSD से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक का सफर तय करने वाले संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने काम लगे थे, फिर ऐसे फिल्मों में वापसी हुई. 

NSD से ग्रेजुएटेड नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर, एक्टिंग छोड़ करने लगा था ढाबे में काम, रोहित शेट्टी ने कराई फिल्मों में वापसी  
संजय मिश्रा ने एनएसडी से नेशनल अवॉर्ड तक का मुश्किल सफर तय किया

बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें पर्दे पर देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. संजय मिश्रा भी ऐसे ही कलाकार हैं. 'गोलमाल', 'धमाल', 'वध', 'भूल भुलैया' और 'आंखों देखी' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है. रोल छोटा हो या बड़ा, संजय मिश्रा जब भी स्क्रीन पर आते हैं, अपनी एक्टिंग से किरदार में जान डाल देते हैं. उनकी जिंदगी का एक दौर ऐसा भी था, जब उन्होंने एक्टिंग से पूरी तरह दूरी बनाने का फैसला कर लिया था और ऋषिकेश के एक ढाबे पर काम करने लगे थे. 

NSD से ग्रेजुएटेड हैं संजय मिश्रा

6 अक्टूबर 1963 को जन्मे संजय मिश्रा का बचपन वाराणसी में बीता. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और 1989 में वहां से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद थिएटर और टेलीविजन के जरिए उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनानी शुरू की. फिल्मों में उनका सफर 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया!' से शुरू हुआ. इसके बाद वह 'सत्या', 'दिल से..', 'वजूद', 'राजकुमार' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में नजर आए. धीरे-धीरे उनकी पहचान एक ऐसे कलाकार के तौर पर बनने लगी, जो हर तरह के किरदार को अपने अंदाज में निभा सकता है. 

 यह भी पढ़ें | 1990-1991 में संजय दत्त की रिलीज हुई थीं 13 फिल्में, 3 ने तोड़े रिकॉर्ड, 2 फिल्मों में 21 सुपरहिट गाने

ढाबे पर करने लगे काम

निजी जिंदगी में आए एक बड़े झटके ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया. पिता के निधन के बाद संजय मिश्रा ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया. वह मुंबई की चमक-दमक से दूर ऋषिकेश चले गए. यहां उन्होंने एक ढाबे पर काम करना शुरू कर दिया और लोगों के लिए ऑमलेट बनाने लगे. यह दौर उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपनी पहचान को पीछे छोड़कर एक आम जिंदगी जीने की कोशिश की. दिलचस्प बात यह है कि ढाबे पर आने वाले कुछ लोग उन्हें पहचान भी लेते थे. लोग उनसे पूछते कि क्या वह वही संजय मिश्रा हैं, जिन्होंने 'गोलमाल' में काम किया है. हालांकि संजय मिश्रा अपनी पहचान स्वीकार करने के बजाय मजाक में कह देते थे कि वह उस अभिनेता के हमशक्ल हैं. 

रोहित शेट्टी दोबारा फिल्मों में लाए

हालांकि किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन्हें दोबारा फिल्मों में आने के लिए मनाया. इसके बाद उन्हें फिल्म 'ऑल द बेस्ट' में काम करने का मौका मिला. यहीं से उनके फिल्मी करियर ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली. इसके बाद संजय मिश्रा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' और 'धमाल' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया, तो 'आंखों देखी' जैसी फिल्म में उन्होंने अपनी गंभीर अदाकारी का दम दिखाया. इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें समीक्षकों की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला.  

यह भी पढ़ें | भाल सिंह का 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Mishra, Bollywood, Sanjay Mishra Birthday, NSD Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com