विज्ञापन

कौन हैं संजय गुप्ता की पत्नी, 22 साल में की थी डायरेक्टर से शादी, फिर हुआ तलाक, 6 साल बाद फिर की शादी

NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता का जब निधन हुआ तो उनकी पत्नी और बेटा घर पर ही मौजूद थे. हालांकि उन्हें पता नहीं चला. 

कौन हैं संजय गुप्ता की पत्नी, 22 साल में की थी डायरेक्टर से शादी, फिर हुआ तलाक, 6 साल बाद फिर की शादी
संजय गुप्ता ने वाइफ से तलाक के बाद दोबारा की थी शादी
NDTV

कांटे फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. जबकि उनका परिवार सदमे में हैं. संजय गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी अनुराधा और बेटा हैं. संजय गुप्ता की फिल्मी दुनिया के बारे में तो कई लोग जानते हैं. लेकिन उनकी मैरिड लाइफ के बारे में कम लोग जानते हैं. दरअसल, डायरेक्टर ने पत्नी से तब प्यार हुआ जब वह केवल 22 साल की थीं. फिर शादी हुआ और तलाक भी हुआ. लेकिन फिर दोनों साथ आ गए. इस बारे में खुद उनकी वाइफ ने बताया था और कहा था कि वह कभी अलग नहीं हुए थे. 

संजय गुप्ता की वाइफ

संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा गुप्ता हैं, जिन्होंने 2024 में मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल का खिताब जीता था. दोनों की शादी तब हुई थी जब अनुराधा केवल 22 साल की थीं. वहीं कुछ साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि तलाक के 6 साल बाद दोनों फिर साथ आए और दोबारा 2009 के आसपास फिर शादी कर ली.  

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- कांटे फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन, आधी रात को किचन में गिरे थे

पति को लेकर संजय गुप्ता की वाइफ ने कही थी ये बात 

अनुराधा ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा था कि उनके रिश्ते का टूटना “सिर्फ संजय की गलती नहीं थी.”  आगे उन्होंने कहा, इसमें हम दोनों की भूमिका थी और एक समय ऐसा आया जब मैंने कह दिया कि अब बस बहुत हो गया.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता था कि संजय का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. जैसा कि उन दिनों अक्सर खबरें आती थीं तो अनुराधा ने कहा कि उन्होंने किसी और की बजाय अपने पति पर भरोसा करना चुना. उन्होंने कहा, “मैंने यह नहीं माना कि उनके किसी और के साथ अफेयर थे.  मैंने किसी और की बजाय संजय पर भरोसा करना ही बेहतर समझा.”

ये भी पढ़ें- अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस फेम शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं इंडियन इन्फ्लूएंसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gupta, Kaante Director, Sanjay Gupta Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com