90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा ने अपना जलवा बिखेरा हुआ था. दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे, इस जुगलबंदी ने कई सुपरहिट फिल्में और गाने किए. इसलिए बात जब 90 के दौर की हो और लोलो-चीची का नाम न लिया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है. दोनों की शानदार केमिस्ट्री और उनका डांस दर्शकों को बेहद पसंद आता था. आज हम उनके एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो साल 1996 यानि 20 साल पहले आया था. जिसमें गोविंदा और करिश्मा का देसी अंदाज देखने को मिला था. इस गाने में दोनों की मस्ती, रोमांस और जबरदस्त डांस दर्शकों को खूब पसंद आया था. सालों बाद भी इस गाने का जादू बरकरार है. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज ने इसे खास बना दिया.
कुमार सानू-अलका याग्निक की आवाज ने बनाया खास
हम बात कर रहे हैं साल 1996 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' के गाने 'दिल जाने जिगर तुझ पे निसार किया है'. जिसमें करिश्मा लहंगा चोली पहले खूब सारी ज्वैलरी पहनें देसी लड़की बनीं, तो वहीं गोविंदा भी देसी अवतार में नजर आए. इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल समीर ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था. इस गाने में प्यार का इजहार और एक-दूसरे को रिझाने की कोशिश को बेहद ही खूबसूरत ढ़ंग से पेश किया गया है. इसका संगीत धुन और रोमांटिक बोल इसको और खास बनाते हैं.
दिल जान जिगर तुझपे निसार किया है
क्यूं
प्यार किया है रे तुझे प्यार किया है
तूने भी मुझे कितना बेकरार किया है
क्यूं
प्यार किया है रे बहुत प्यार किया है
दिल जान जिगर तुझपे ...
ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना जूही चावला और जैकी श्रॉफ का रोमांटिक गाना, कुमार सानू-अलका याग्निक की आवाज ने कंगना को किया सुपरहिट
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ तब्बू भी लीड रोल में नजर आई थीं. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. जिसमें गोविंदा ने श्यामसुंदर, करिश्मा ने पूजा और तब्बू ने दिव्या का किरदार निभाया था. इसमें गोविंदा की पत्नी पूजा की बाढ़ में मौत हो जाने के बाद वो दिव्या से शादी कर लेते हैं. लेकिन बाद में पूजा जिंदा वापस आती हैं. ऐसे में गोविंदा अपनी दोनों बीवियों के बीच बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करते हैं. फिल्म में इसके अलावा सतीश कौशिक और कादर खान ने भी अभिनय किया था. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का ऐसा मेल था, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
12 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज, फिल्म भी रही सुपरहिट
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज से लगाया जा सकता है. Gaane Filmi के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 12.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म के सभी गाने और इसकी कहानी भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और सुपरहिट हुई. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 24.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं