Filmmaker Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, वह करीब 2:30 बजे किचन में गिर गए थे, जिसके कारण किसी को पता ही नहीं चला कि क्या हुआ है. उनके सिर में चोट लग गई. उनकी पत्नी और दो बेटे भी घर पर ही थे, लेकिन किसी का ध्यान ही नहीं गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि संजय गुप्ता बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं. वह ज्यादातर अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर और क्राइम फिल्मों के रीमेक के लिए जाने जाते हैं. इसमें आतिश , कांटे , काबिल , शूटआउट एट लोखंडवाला , शूटआउट एट वडाला , जज्बा और करम एंड जिंदा और मुंबई सागा जैसी फिल्में शामिल हैं.
केआरके ने दी श्रद्धांजलि
संजय गुप्ता के निधन की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स का रिएक्शन आना शुरू हो गया है. वहीं सोशल मीडिया के जरिए वह श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच केआरके यानी कमाल आर खान ने भी संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, संजय भाई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं. हम लगभग हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड के बारे में बात करते थे. आपको हर चीज़ की इतनी अच्छी जानकारी थी. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. संजय, और भाई, मुझे आपकी हर दिन याद आएगी.
RIP Sanjay Bhai. I can't believe that you have left. We were talking almost every 2nd day about films and Bollywood. You were aware about everything so much. I love you Sanjay and I will miss you everyday bro. https://t.co/n1Uo0JO6lm
— KRK (@kamaalrkhan) October 31, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं