विज्ञापन

डेब्यू फिल्म से देश को बनाया दीवाना, दोबारा कभी हीरोइन नहीं बन पाई ये एक्ट्रेस, चकाचौंध से दूर चलाती है बेकरी

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह शुरुआत में डॉक्टर बनने के सपने देखा करती थीं लेकिन ग्लैमर की दुनिया से जुड़े एक छोटे से एक्सपीरियंस ने उनकी राह बदल दी.

डेब्यू फिल्म से देश को बनाया दीवाना, दोबारा कभी हीरोइन नहीं बन पाई ये एक्ट्रेस, चकाचौंध से दूर चलाती है बेकरी
अब कहां हैं संदली सिन्हा?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई सितारे वन फिल्म वंडर रहे हैं. मतलब ये कि एक फिल्म से रातों-रात सेंसेशन बन गए. खूब शौहरत, नाम, फैन फॉलोइंग पाई लेकिन इसके बाद कोई दूसरी फिल्म ऐसा कमाल नहीं कर पाई. इन्हें जब भी याद किया गया उसी पहली फिल्म के लिए किया गया. इस लिस्ट में राहुल रॉय, भाग्यश्री, भूमिका चावला, ग्रेसी सिंह, संदली सिन्हा जैसे कई नाम शामिल हैं. आज बात करेंगे संदली सिन्हा की क्योंकि उनकी हिट फिल्म 'तुम बिन' को आज (15 जुलाई) को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. संदली ने भी पहली फिल्म से तहलका मचा दिया था. मासूम चेहरा और खूबसूरत सी स्माइल के दीवाने हजार थे लेकिन फिल्मी करियर उतना नहीं चल पाया.

कौन हैं संदली सिन्हा?

अब फिल्मी पर्दे से दूर संदली साल 2001 में रोमांटिक फिल्म तुम बिन में पिया के किरदार के लिए जानी जाती हैं. पर्सनल लाइफ और परिवार की बात करें तो उनके पिता, एक सेना में थे और देश की सेवा के दौरान शहीद हुए थे. उनकी मां ने दिल्ली में संदली समेत अपने तीन बच्चों की परवरिश की. संदली ने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से अपनी स्कूलिंग की और दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से ग्रैजुएशन की डिग्री ली. संदली ने किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से एक्टिंग के गुर सीखे. पायलटों और डॉक्टरों के परिवार में जन्मीं संदली डॉक्टर बनना चाहती थीं. लेकिन एक फैशन शो में एक छोटे से एक्सपीरियंस ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया की तरफ मोड़ दिया.

Sandali sinha social media

Social media

कॉमर्स में ग्रैजुएट संदली ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आईं. थोड़े समय में, वह एक मॉडल बन गईं. उन्हें पहली बार सोनू निगम के एक म्यूजिक वीडियो "दीवाना" से पॉपुलैरिटी मिली, जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था. इस म्यूजिक वीडियो ने संदली को उनकी पहली फिल्म 'तुम बिन' तक पहुंचाया जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था और सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में संदली ने पिया का रोल किया है, जो एक मासूम सी लड़की है और हालात का शिकार हो जाती है. फिल्मों में शुरुआत से पहले साल 1999 मुस्कान और तन्हा जैसे टीवी शो में नजर आईं. साल 2001 में तुम बिन आई और वह रातों-रात स्टा बन गईं. इसके बाद संदली पिंजर, ओम, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन लीड रोल की जगह मिले सपोर्टिंग रोल वो भी कोई छाप नहीं छोड़ पाए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

साल 2005 में संदली सिन्हा ने बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी की और उनके दो बच्चे हैं. संदली को आखिरी बार साल 2016 में तुम बिन 2 में देखा गया था. इस फिल्म में उनका केवल एक स्पेशल अपीयरेंस था. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक अब संदली बेकरी और स्पा चलाती हैं.

यह भी पढ़ें: शराब पीकर सेट पर बेकाबू हो जाता था ये एक्टर, कोस्टार्स को इसके कहर से बचाने के लिए मेकर्स को रखना पड़ा बॉडीगार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandali Sinha, Tum Bin, Entertainment, Bollywood, Tum Bin Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com