विज्ञापन

Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट है ये 9 गानों की फिल्म, अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी, मुस्तफा ने बनाया क्लासिक

Gen Z आशिकों की लिस्ट में यह 9 गानों वाली फिल्म जरुर होगी, जिसमें ना सिर्फ अरिजीत सिंह बल्कि श्रेया घोषाल और अंकित तिवारी के गाने भी हैं. 

Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट है ये 9 गानों की फिल्म, अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी, मुस्तफा ने बनाया क्लासिक
जेन जी की प्लेलिस्ट में जरुर होगी 2013 में आई फिल्म के गाने
नई दिल्ली:

मिलेनियल्स के बाद अब इन दिनों Gen z की चर्चा जोरों शोरों पर है, जो 1997 से 2012 तक की जनरेशन को कहा जा रहा है.  पिछले दिनों एक जेनजी आंदोलन भी देखने को मिला. वहीं गानों की बात करें तो जहां मिलेनियल्स का दौर 90 के दशक से 2000 तक का बताया जाता है तो वहीं जेनजी का दौर 2000 से अब तक चल रहा है, जिसमें कई गाने आए. लेकिन हम आपको Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट में शामिल होने वाले 9 गानों से बनीं म्यूजिकल फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, अंकित तिवारी, पलक मुच्छल, तुलसी कुमार और मुस्तफा जाहिद ने अपनी आवाज दी.  

9 गानों से सजी जेनजी सॉन्ग्स वाली फिल्म

हम बात कर रहे हैं 2013 में आई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म आशिकी 2 की, जिसे मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया था. यह 1990 में आई आशिकी से प्रेरित थी. वहीं फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म 1976 में आई फिल्म अ स्टार इज बॉर्न का रीमेक थी. यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार थी, जिसने 109 करोड़ का कलेक्शन किया. 

ये भी पढे़ं- कॉलेज में फर्स्ट क्रश के पुराने दिन की याद दिलाता अरिजीत सिंह का नया गाना, फैंस के दिल को छुई आवाज, कहा- मास्टरपीस

जेनजी के बीच पॉपुलर हैं आशिकी 2 के गाने

आशिकी की तरह आशिकी 2 के म्यूजिक को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म का म्यूजिक जीत गांगुली ने कंपोज किया था. जबकि मिथुन और अंकित तिवारी ने गेस्ट कंपोजर के तौर पर दो दो गाने कंपोज किए थे. वहीं इरशाद कामिल ने ज्यादातर गानों के लिरिक्स लिखे थे. 

आशिकी 2 के गानों की लिस्ट

तुम ही हो (अरिजीत सिंह)
सुन रहा है ना तू (अंकित तिवारी, श्रेया घोषाल का अलग अलग वर्जन)
चाहूं मैं आना (अरिजीत सिंह और पलक मुच्छल)
हम मर जाएंगे (अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार)
मेरी आशिकी (पलक मुच्छल अरिजीत सिंह)
पिया आए ना (केके तुलसी कुमार)
आसां नहीं यहां (अरिजीत सिंह)
भुला देना (मुस्तफा जाहिद)
मिलने है मुझसे आई (अरिजीत सिंह)

अरिजीत सिंह को मिली सक्सेस

आशिकी 2 से अरिजीत सिंह के म्यूजिक करियर को उड़ान मिली. वहीं उन्होंने बेस्ट प्लेबैक सिंगर के 2 अवॉर्ड जीते. जबकि आज भी उनके गाने तुम ही हो, चाहूं मैं आना, मेरी आशिकी और मिलने है मुझसे आई जैसे गाने खूब पसंद किए जाते हैं. 

ये भी पढे़ं- दिलराज कौर 42 साल पुराना हरियाणवी लोकगीत, भाई से चुनर मंगवाती बहन, आज भी है पार्टियों की शान, खूब देता शादियों में सुनाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aashiqui 2, Aashiqui 2 Songs, Hindi Songs, Arijit Singh Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com