विज्ञापन

37 साल पुराना बिहारी रंग से सजा गाना, अमीर-गरीब की प्रेम कहानी में गांव देहात का देसीपन, शारदा सिन्हा की आवाज बनी पहचान

37 साल पुरानी सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का एक गाना जो उनकी प्रेम कहानी में देसी लोक रंग लेकर आया था. भोजपुरी भाषा में लिखे इस गीत को बिहार की जानी-मानी लोकगायिका शारदा सिन्हा की आवाज ने अमर बना दिया और इसे बाकी गानों से अलग पहचान दिलाई.

37 साल पुराना बिहारी रंग से सजा गाना, अमीर-गरीब की प्रेम कहानी में गांव देहात का देसीपन, शारदा सिन्हा की आवाज बनी पहचान
37 साल पुराना बिहारी रंग से सजा गाना, शारदा सिन्हा की आवाज में बना यादगार
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी होती है जो अपनी कहानी के साथ अपने गानों के लिए भी जानी जाती है. लेकिन कई ऐसे गाने होते हैं जो भले फिल्म के सबसे यादगार गानों मे न शामिल हों, फिल्म का कहानी और हीरो-हिरोइन की रोमेंटिक केमिस्ट्री न याद आए, लेकिन उस गाने का अंदाज और बोल लोगों के दिलों को छू जाते हैं. आज हम एक ऐसे ही देसी गाने की बात करेंगे जो 37 साल पुरानी रोमांटिक फिल्म में गाया गया. इस गाने में न तो रोमांस था, ना प्यार का इजहार. गानें मे था अपने साथी के लिए वो प्रेम जो हर कदम पर अपने साथी का साथ देने का वादा करता है. इस गाने की धुन में गांव-देहात का रंग घुला था और आवाज में ऐसी मिठास कि वो फिल्म के बाकी गानों से बिल्कुल अलग सुनाई दिया. खास बात ये है कि इस गाने को बॉलीवुड की किसी सिंगर ने नहीं बल्कि बिहार की एक फेमस लोकगायिका ने गाया था. तो चलिए जानते हैं कौन सा हो वा गाना, जो आज भी सजनी अपने साजन के लिए गाती है.  

सलमान-भाग्यश्री की प्रेम कहानी में आया देसी रंग

यह गाना 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में गाया गया था. फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म भाग्यश्री की हिंदी सिनेमा में डेब्यू थी. फिल्म की कहानी प्यार और दोस्ती के ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. दो परिवारों के बीच का मतभेद, दो प्यार करने वालों को दूर नहीं कर पाता है. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसके संगीतकार रामलक्ष्मण थे और साउंडट्रैक में कुल 11 गाने शामिल थे. 

शारदा सिन्हा की आवाज ने बनाया अलग

फिल्म के 11 गाने सुपरहिट हुए. फिल्म के 8 गानों में लता मंगेशकर की आवाज गूंजी उनके साथ ही बाकी गानों में एस.पी. बालासुब्रमण्यम, उषा मंगेशकर और शैलेंद्र सिंह जैसे दिग्गज गायकों की आवाज सुनाई दी, लेकिन इस फिल्म के एक गाने के लिए शारदा सिन्हा को चुना गया. हम बात कर रहे हैं गाना 'कहे तोसे सजना' की, जिसको लोकगायिका शारदा सिन्हा की आवाज से सजाया गया, रामलक्ष्मण के संगीत और असद भोपाली के बोल ने इस गाने को एक अलग ही रंग दिया. शारदा सिन्हा की लोक गायकी की पहचान ने गीत को एक अलग रंग दिया. गाने के बोल में वो देसी और भोजपुरी अंदाज साफ झलकता है, जिसमें प्रेमिका अपने सजना के साथ जिंदगी के सुख-दुख में रहने और उसे अपना मानने की बात करती है.
गाने के बोल- 

ये भी पढ़ें: 57 साल पुराना राजेश खन्ना-शर्मिला टैगोर का रोमाटिंक गाना, कश्मीर की वादियों मे हुई शूटिंग, लता-किशोर की आवाज में आज भी यादगार

कहे तोसे सजना, ये तोहरी सजनिया
पग पग लिये जाऊँ, तोहरी बलइयाँ
मगन अपनी धुन में, रहे मोरा सैंया
पग पग लिये जाऊँ, तोहरी बलइयाँ

बदरिया सी बरसूँ, घटा बन के छाऊँ
जिया तो ये चाहे, तोहे अंग लगाऊँ
लाज निगोड़ी मोरी, रोके है पैंया
पग पग लिये जाऊँ, तोहरी बलइयाँ

मैं जग की कोई, रीत न जानूँ
माँग का तोहे, सिंदूर मानूँ
तू ही चूढ़ियाँ मोरी, तू ही कलइयाँ
पग पग लिये जाऊँ, तोहरी बलइयाँ

करोड़ों बार देखा गया वीडियो

इस गाने की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. राजश्री के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 26 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. गाने को सलमान और भाग्यश्री पर फिल्माया गया है. जिसमें अपने परिवार से अलग होकर सलमान और भाग्यश्री अपनी जिंदगी जी रहे हैं. और सलमान खान काम करते हैं और भाग्यश्री घर संभालती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kahe Tose Sajna Song, Maine Pyaar Kiya Songs, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com