विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2023

वही फेस कट और तीखे नैन-नक्श, लो आ ही गया ऋतिक रोशन का हमशक्ल, इस लड़के को देख लोग बोले- कॉपी हो तो ऐसी !

सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के एक हमशक्ल ने इन दिनों धूम मचाई है. इस लड़के को देख फैन्स भी कंफ्यूज हो गए हैं कि ये कहीं खुद ऋतिक तो नहीं. यकीन है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी सिर चकरा जाएगा.

वही फेस कट और तीखे नैन-नक्श, लो आ ही गया ऋतिक रोशन का हमशक्ल, इस लड़के को देख लोग बोले- कॉपी हो तो ऐसी !
ऋतिक रोशन के हमशक्ल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर अब तक आपने न जाने कितने ही सितारों के हमशक्ल देखे होंगे. करिश्मा कपूर, करीना कपूर, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन जैसे न जाने कितने ही सितारों के हमशक्ल सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. इसी क्रम को आगे बढाते हुए हम आपके लिए एक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता के हमशक्ल को लेकर आए हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. इतना ही नहीं, इस एक्टर को बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग एक्टर का भी खिताब मिला है. 

जी हां, सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के एक हमशक्ल ने इन दिनों धूम मचाई है. ऋतिक रोशन के इस हमशक्ल के वीडियो को आदित्य सिंह नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप एक लड़के को 'मोहब्बत एक से होती है हजारों से नहीं' गाने पर शीशे में देख बड़े ही कमाल का एक्सप्रेशन देते हुए देख सकते हैं. इस लड़के के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी ढेरों रिएक्शन आए हैं. जहां कुछ लोग इस लड़के को ऋतिक रोशन की हूबहू कॉपी बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि ये उनका सस्ता कॉपी है. 

ऋतिक रोशन की तरह दिखने वाले इस लड़के के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, "कोई इससे ज्यादा ऋतिक नहीं मिल सकता". तो एक अन्य ने लिखा है, "आप ऋतिक रोशन सर जैसे लग रहे हो". एक और लिखते हैं, "जल्दी जल्दी में पैदा हुआ ऋतिक रोशन". एक और यूजर ने लिखा है, "आप कॉपी नहीं सेम टू सेम ऋतिक रोशन लग रहे हैं".

रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Doppelganger, Hrithik Roshan Doppelganger Video, Hrithik Roshan Lookalike, Hrithik Roshan Lookalike Viral Video, Hrithik Roshan Duplicate On Instagram, Bollywood Celebs Doppelgangers, Hrithik Roshan Doppelganger On Instagram, ऋतिक रोशन का हमशक्ल, ऋतिक रोशन के हमशक्ल का वीडियो, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com