विज्ञापन

सलमान खान के हाथों जा सकती थी इस मशहूर एक्टर की जान, गले पर लगा दिया था चाकू, नस कट जाती तो हो जाता हादसा, बोले- मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकता

सलमान खान से जुड़ा किस्सा खुद एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में सुनाया. उन्होंने बताया, मैंने सलमान को उल्टा चाकू पकड़ने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने सीन की कंटिन्यूटी बनाए रखने के चक्कर में ऐसा नहीं किया.

सलमान खान के हाथों जा सकती थी इस मशहूर एक्टर की जान, गले पर लगा दिया था चाकू, नस कट जाती तो हो जाता हादसा, बोले- मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकता
सलमान खान के हाथों जा सकती थी इस एक्टर की जान
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मों में रोमांच पैदा करने वाले एक्शन सीन दर्शकों को तो खूब पसंद आते हैं लेकिन बिहाइंड द सीन इन्हें करना कभी कभी कलाकारों की जान पर भी बन आता है. अमिताभ बच्चन के साथ कुली फिल्म में हुआ हादसा कोई कैसे भूल सकता है. पूरा देश उस वक्त बिग बी की सलामती की दुआ कर रहा था और पुनीत इस्सर उस वक्त सबसे बड़े विलेन के तौर पर नजर आ रहे थे. दरअसल पुनीत ने कुली के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को इतनी तेज मुक्का मार दिया कि वे बुरी तरह इंजर्ड हो गए थे. कुछ इसी तरह का वाक्या पॉपुलर एक्टर अशोक सराफ के साथ भी हुआ लेकिन गनीमत ये है कि उनके केस में बात अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही संभल गई.

सलमान खान ने गले पर रख दिया था चाकू

अशोक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान के साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी जान जाते जाते बची थी. यह घटना 1992 में आई फिल्म 'जागृति' के सेट पर हुई थी. एक इंटरव्यू में उस सीन को याद करते हुए अशोक ने बताया, "उन्होंने मेरे गले पर चाकू लगा रखा था और वह एक असली चाकू था."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

उन्होंने बताया, जैसे ही सलमान ने चाकू को और जोर से दबाया मैंने उन्हें सावधान करने की कोशिश की "धीरे से दबाओ, यहां कट रहा है." अशोक ने बताया कि उन्होंने सलमान को चाकू उल्टा पकड़ने का सुझाव भी दिया लेकिन सलमान ने कहा कि कैमरे में यह चेंज दिख जाएगा. उन्होंने शॉट पूरा कर लिया. इसके बाद अशोक को पता चला कि उनके गले पर गहरा कट लग गया है और खून बह रहा है. उन्होंने याद करते हुए कहा, "अगर यहां की नस कट जाती तो मैं वहीं खत्म हो जाता. मैं इसे कभी नहीं भूल सकता."

यह भी पढ़ें: 75 के हीरो की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, दी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Ashok Saraf, Hindi News, Entertainment News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com