नितेश तिवारी की फिल्म रामायण आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म लगभग 3 घंटे की है, जिसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में दर्शकों को पहली बार रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए हैं. लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आई हैं. रावण के किरदार में साउथ के दिग्गज एक्टर यश नजर आए हैं. दर्शक इन एक्टर्स के एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे. इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर लोग अभी से कई तरीके की बातें करने लगे हैं. वैसे तो इस फिल्म की कास्ट काफी लंबी चौड़ी है. लेकिन इस फिल्म में मामा मारीच का किरदार निभाने वाले सौरभ सचदेवा भी किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने एनडीटीवी से बात की और अपने किरदार और फिल्म के बारे में गुफ्तगू की.
दिवाली का तोहफा
सौरभ सचदेवा ने रामायण के बारे में कहा कि फिल्म को लेकर मैं काफी एक्साइटेड था. इस फिल्म के रिलीज होने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा था. जब मैंने यह फिल्म देखी तो मुझे काफी मजा आया, बाकी अब ऑडियंस इस फिल्म के बारे में डिसाइड करेगी. फिल्म ऑडियंस के लिए बनाई है और बहुत अच्छी बनाई है. फिल्म के बाकी मेंबर ने काफी शानदार तरीके से काम किया है. मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को काफी पसंद करेंगे. लोग इस फिल्म की बहुत दिनों तक बात करने वाले हैं. अपने किरदार मारीच के बारे में एक्टर ने कहा कि फिल्म में दर्शकों को बहुत ही अच्छे बीएफएक्स दिखाई दिए हैं. फिल्म के विजुअल बहुत ही अच्छे तरीके से डायरेक्ट किए गए हैं. भारतीय ऑडियंस के लिए यह बहुत ही अच्छा दिवाली का तोहफा है. अगर मैं अपनी कास्टिंग की बात करूं तो मुझे एक कास्टिंग कंपनी से कॉल आया था. उन्होंने कहा कि हम आपकी मारीच के लिए कास्टिंग करना चाहते हैं और मैंने वहां ऑडिशन दिया, तभी मुझे समझ में आ गया कि यह बहुत बड़ी फिल्म बनने जा रही है.
हर कोई अलग किरदार करना चाहता है
एक्टर ने आगे कहा कि हर कोई एक्टर की तमन्ना होती है कि वह अलग-अलग तरीके के किरदार करे. मैं एक ऐसा एक्टर हूं जो हर एक किरदार को चैलेंज के तौर पर कबूल करता हूं. मुझे पहले बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मैं मामा मारीच भी बन सकता हूं और जब मेरा ऑडिशन हुआ तो मैं बहुत खुश था. मैंने भगवान को शुक्रिया किया कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं. बीते दिन जब फिल्म का प्रीमियर हुआ. सबका बहुत अच्छा रिएक्शन था. जब फिल्म खत्म हुई तो लोगों ने फिल्म की बहुत तारीफ की. लोगों की आंखों में आंसू दिख रहे थे. कुछ लोग फिल्म के गानों को क्रिटिसाइज कर रहे हैं? इस सवाल पर एक्टर ने कहा कि यह दर्शकों को फिल्म देखकर समझ में आ जाएगा. क्योंकि जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे लगा कि फिल्म के गाने काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण से जुड़ा दिलजीत दोसांझ का कनेक्शन, फिल्म में ये काम कर रहे हैं पंजाबी सिंगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं