विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के बेटे आरिन ने अपनी गर्लफ्रेंड संग की दिवाली पार्टी में एंट्री, ऐश्वर्या-अभिषेक और अक्षय कुमार की फैमिली ने भी लूटी महफिल

मनीष मल्होत्रा की स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ पहुंचीं. इस दौरान उनके बेटे आरिन नेने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

माधुरी दीक्षित के बेटे आरिन ने अपनी गर्लफ्रेंड संग की दिवाली पार्टी में एंट्री, ऐश्वर्या-अभिषेक और अक्षय कुमार की फैमिली ने भी लूटी महफिल
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
instagram
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दीपावली पार्टी में पहुंचीं. इस दौरान उनके बेटे आरिन नेने भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड खुशी के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस सेलिब्रेशन के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरिन नेने और खुशी कैमरों के सामने एक साथ पोज देते हुए दिखे. दोनों ने माधुरी और राम नेने के साथ भी पोज दिए.

दीपावली पार्टी के खास मौके पर धक-धक गर्ल ने मनीष मल्होत्रा की पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई थी. वहीं, उनके पति डॉ. श्रीराम नेने सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए. उन्होंने व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट पहनी थी. 

इसी के साथ, इस पार्टी में अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आए और पैपराजी के सामने पोज दिए. कैप्चर किए गए एक वीडियो में दोनों पोज देते हुए एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए. ब्लैक कुर्ता सेट में अभिषेक ऐश्वर्या राय के बगल में खड़े थे. इस पार्टी के लिए अभिनेत्री लाल और गुलाबी पारंपरिक एथनिक ड्रेस में नजर आईं.

इस जोड़ी के साथ में कम पब्लिक अपीयरेंस ने बार-बार अलग होने की अफवाहों को हवा दी थी. ताजा वीडिया में दोनों के बीच बढ़िया बॉन्डिंग नजर आई. अभिषेक ने पहले भी तलाक की अटकलों को 'दुर्भावनापूर्ण और गलत' बताकर खारिज कर दिया था. वहीं, अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव कुमार के साथ सफेद रंग के मैचिंग आउटफिट में पहुंचे. तीनों ने इस मौके पर व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की. तीनों का यह मैचिंग अंदाज काफी शानदार लग रहा था.

प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर 2026 को मुंबई में अपनी सालाना दीपावली पार्टी का भव्य आयोजन किया. इस पार्टी में बॉलीवुड और इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Manish Malhotra Diwali Party, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com